हरिभूमि समाचार : 17 अप्रैल 2019 की 10 बड़ी खबरें

हरिभूमि समाचार : 17 अप्रैल 2019 की 10 बड़ी खबरें
X
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को एक आलेख का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में गुजरात के विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण साधने के लिए रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया।

17 अप्रैल का दिन खबरों के मामले में बेहद खास रहा है। आज भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि उत्तर और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बुधवार को आंधी-तूफान आ सकते हैं, ओले पड़ सकते हैं और आकाशीय बिजली गिर सकती है। आइए जानते हैं क्या रहा खास....

केंद्र सरकार हरसंभव मदद के लिए तैयार

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार बारिश और तूफान से प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है।

मौसम चेतावनी आंधी-तूफान की चेतावनी दी

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि उत्तर और उत्तर-पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बुधवार को आंधी-तूफान आ सकते हैं, ओले पड़ सकते हैं और आकाशीय बिजली गिर सकती है।

आयकर विभाग ने 1.48 करोड़ रुपए जब्त किए

आयकर विभाग ने तमिलनाडु में बुधवार को 1.48 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। टीटीवी दिनाकरण नीत अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) के कथित समर्थकों ने लिफाफे में इसे रखा था और इसे थेनी जिले में वोटरों के बीच बांटा जाना था। जिले में बृहस्पतिवार को एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है।

आंधी-बारिश से 50 लोगों की मौत

राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटना में करीब 50 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अशोक गहलोत ने रामनाथ कोविंद को लेकर दिया बड़ा बयान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को एक आलेख का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में गुजरात के विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण साधने के लिए रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया। हालांकि इस टिप्पणी पर विवाद होने पर गहलोत ने कुछ घंटे बाद कहा कि उनकी टिप्पणी को 'गलत तरीके से पेश किया गया है।

राहुल गांधी वायनाड में बोले- हम झूठे वादे नहीं करना चाहते

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को वायनाड संसदीय क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह झूठे वादे नहीं करना चाहते लेकिन उनके मन की बात सुनने के बाद उनके मसले सुलझाने को पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों है

सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों है बयान को लेकर राहुल गांधी को घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बयान देकर उस पिछड़े समुदाय की छवि खराब करने की कोशिश की है जिससे वह ताल्लुक रखते हैं।

रिलायंस हिस्सेदारी

दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनी सउदी आराम्को भारत की निजी क्षेत्र की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ उसकी तेल रिफाइनरी और पेट्रोरसायन परिसर में हिस्सेदारी खरीदने के लिये बातचीत कर रही है। घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

लीबिया संघर्ष

संयुक्तराष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के राजनयिकों ने ब्रिटेन के एक मसौदा प्रस्ताव पर मंगलवार को वार्ता शुरू की जिसमें कमांडर खलीफा हफ्तार के वफादार सैनिकों के त्रिपोली पर हमला शुरू करने के बाद लीबिया में तत्काल संघर्ष विराम की मांग की गई है।

खेल कप भारत लीड स्टैंड बाई

नयी दिल्ली, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडू को बुधवार को भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए स्टैंड बाई खिलाड़ियों की सूची में रखा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story