हरिभूमि समाचार : 19 अप्रैल 2019 की 10 बड़ी खबरें

हरिभूमि समाचार : 19 अप्रैल 2019 की 10 बड़ी खबरें
X
बरसों पुरानी दुश्मनी भूल कर बसपा प्रमुख मायावती और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी में शुक्रवार को चुनावी रैली के दौरान मंच साझा किया।

19 अप्रैल यानी शुक्रवार का दिन खबरों के मामले में बेहद खास रहा है। बरसों पुरानी दुश्मनी भूल कर बसपा प्रमुख मायावती और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी में शुक्रवार को चुनावी रैली के दौरान मंच साझा किया। आइए जानते हैं क्या रहा खास....

गृह मंत्रालय आपात हेल्पलाइन

देश भर के 20 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश अब तक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर '112' से जुड़ गये हैं । इस नंबर पर संकट की घड़ी में कोई भी तत्काल सहायता मांग सकता है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हज यात्रा

सऊदी अरब की ओर से भारतीय हज कोटे को बढ़ाकर दो लाख किए जाने के कारण इस साल उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के सभी आवेदकों का इस पवित्र यात्रा पर जाने का सपना साकार हो सकेगा।

उत्तर प्रदेश मुलायम मायावती

बरसों पुरानी दुश्मनी भूल कर बसपा प्रमुख मायावती और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी में शुक्रवार को चुनावी रैली के दौरान मंच साझा किया और मायावती ने मुलायम को जिताने की अपील करते हुए उन्हें असली नेता करार दिया।

कांग्रेस प्रियंका इस्तीफा

मथुरा में अपने साथ कथित तौर पर बदसलूकी करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई को निरस्त किये जाने पर खुलकर नाराजगी जताने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और शिवसेना में शामिल हो गईं।

प्रज्ञा हेमंत करकरे

मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी और भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुम्बई के आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे पर यातना देने का आरोप लगाया।

तेलंगाना वेंकैया

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को आशा जताई कि अगले 10-15 साल में भारत 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। साथ ही, उन्होंने वित्तीय साक्षरता के जरिए महिलाओं को सशक्त करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

डोनाल्ड ट्रंप रिपोर्ट

अमेरिकी न्याय मंत्रालय में विशेष विशेष अधिवक्ता रहे रॉबर्ट मूलर की जांच रिपोर्ट से पता चला है कि उन्हें विशेष अधिवक्ता पद पर नियुक्त किए जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुरुआती प्रतिक्रिया थी कि राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल का अंत आ गया है।

अफगान तालिबान लीड वार्ता

अफगानिस्तान में जारी संघर्ष खत्म करने की कोशिशों को शुक्रवार को उस वक्त झटका लगा जब तालिबान और अफगान अधिकारियों के बीच शिखर वार्ता अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई।

एलओसी- व्यापार

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से होने वाले व्यापार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिये जाने से लाल मिर्च, आम, जड़ी-बूटियों और सूखा मेवा सहित कई वस्तुओं का कारोबार प्रभावित होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह बात कही।

चीन-भारत

बीजिंग, चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत के साथ वुहान की तरह की एक और शिखर बैठक करने को तैयार है। यह बात ऐसे समय की जा रही है जब चर्चा है कि भारत चीन की 'एक-क्षेत्र, एक-मार्ग' (बीआरआई) पहल पर अगले सप्ताह यहां आयोजित की जाने वाली दूसरी बैठक में न आने का निर्णय कर चुका है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story