2023 Lifestyle Trends: साल 2023 में बदल जाएगा आपका लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव के लिए करें फॉलो

2023 Lifestyle Trends: साल 2023 में बदल जाएगा आपका लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव के लिए करें फॉलो
X
सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स के जरिए लोगोँ को लाइफस्टाइल में बदलाव के नए नए आइडियाज देखने को मिलेंगे। ऐसे में कुछ लुक और ट्रेंड्स ऐसे हैं जिन्हें लोग 2023 में भी बरकरार रख सकते हैं। लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं कैसे 2023 में आपके लाइफस्टाइल में बदलाव हो सकता है।

कोविड-19 महामारी के कारण लोगों की जिंदगी घर के अंदर कैद हो गई थी। ऐसे में 2022 में जैसे-जैसे पाबंदियों में ढील मिलने लगी। वैसे-वैसे लोग अपने घरों से निकलने लगे।अपने काम पर जाने लगे, बाजार पूरी तरह खुलने लगे। यही नहीं पिछले दो साल में लोगोँ ने जितना समय अपने घर में कैद होकर अलग-अलग एक्टिविटीज करके बिताया है। वहीं, लॉकडाउन खुलने के बाद अब सभी लोग बाजारों में तरह-तरह की शॉपिंग व घूमने जाने लगे है। उधर, कोरोना संक्रमण के चलते सभी इवेंट्स, शादियां और त्योहार आदि पर पाबंदी लगे होने के कारण लोग निराश थे।

वहीं, लॉकडाउन हटने के बाद अब लोग सभी तरह के इवेंट्स, शादी, पार्टी और त्योहार को मना पा रहे है। ऐसे में आपने देखा होगा कि इस साल आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज ने भी सभी त्योहारों को बड़ी धूम धाम से मनाया है। यही नहीं 2022 में कई सेलेब्स भी शादी के बंधन में बंधे। इस बीच आपने देखा होगा कि पहले के मुकाबले इस बार ट्रेंड में काफी बदलाव हुआ है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक के कपड़ों और रहन-सहन में काफी बदलाव हुए हैं। ऐसे में साल 2022 में कपड़ों से लेकर होम डेकोरेशन तक लोग घर और खुद में कई तरह के नए बदलाव करते नजर आए।

बदलते ट्रेंड को सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स ने भी अपनाया है। पिछले साल की तुलना में इस साल लाइफस्टाइल ट्रेंड्स में बदलाव की झलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स के जरिए लोगोँ को लाइफस्टाइल में बदलाव के नए नए आइडियाज देखने को मिले। ऐसे में कुछ लुक और ट्रेंड्स ऐसे हैं, जिन्हें लोग 2023 में भी बरकरार रख सकते हैं। जी हां... आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसे ट्रेंड्स के बारे में जिन्हे लोग इस साल के अलावा आने वाले साल में भी अपना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...

1. हाइब्रिड वर्किंग ट्रेंड - जैसा कि आप जानते ही हैं साल 2022 में सभी ऑफिस वापस से खुल गए और IT इंडस्ट्री ने भी अपने-अपने कर्मचारियों को वापस बुलाना शुरू कर दिया। इस बीच कई कंपनियों ने हाइब्रिड वर्किंग ट्रेंड को फॉलो करने को लेकर हरी झंडी दिखा दी। साल 2023 में ऐसे में परफेक्ट वर्क लाइफ बैलेंस के लिए अन्य कंपनियां भी इस ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं। घर में ऑफिस जैसा सेटअप।

2. कलर कॉम्बिनेशन - जिस तरह से कलर ट्रेंड हर साल बदलता है। उसी तरह 2023 में कलर ट्रेंड में भी बदलाव आएगा। जहां कोरियन इन्फ्लूएंस अब ज्यादा आ गया है। वहीं अब बेसिक कलर्स भी फैशन के लिए ज्यादा दिखेंगे। वहीं, जैसे लोग आज न्यूड शेड्स लैवेंडर, ग्रीन, ब्लू आदि को पसंद कर रहे हैॆ। ऐसे में माना जा रहा है कि इन कलर्स को 2023 में भी पसंद किया जा सकता है।

3. गो ग्रीन ट्रेंड - कोरोना संक्रमण के बाद से लोग अपनी हेल्थ और अपने आस-पास के वातावरण को लेकर ज्यादा जागरूक हो गए हैं। ऐसे में 2022 में अपनाए गए ग्रीन ट्रेंड को 2023 में बरकरार रखा जाएगा। जैसे की घरों में नेचुरल पेंट और ऑर्गेनिक कलर का इस्तेमाल और सिंगल यूज प्लास्टिक आदि।

4. इंटरनेशनल ट्रैवल ट्रेंड - अब जब पूरी दुनिया एक बार फिर से खुल गई है, तो लोग अलग-अलग डेस्टिनेशन्स में घूमने जा रहे हैं। ऐसे में लोग अब इंटरनेशन ट्रेवल करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यहीं नहीं लोग अब पढ़ाई के लिए भी इंटरनेशनल एजुकेशन को चुन रहे हैं। तो ऐसा कहा जा सकता है कि 2023 में भी लोग अपने घूमने और पढाई के लिए इस ट्रेंड को फॉलो करेंगे।

Tags

Next Story