इन घरेलू नुस्खों से दूर हो जाएगा Private Skin का कालापन, बस करने होंगे ये छोटे-छोटे उपाय

Women Health Care Tips : कई बार महिलाओं के प्राइवेट पार्ट (Private Part) के आस-पास की स्किन ड्रार्क (Dark Skin) हो जाती है, जिसकी वजह से उन्हें अपने पार्टनर के सामने शर्मिंदगी महसूस हो सकती है। अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहती हैं, तो यहां कुछ घरेलू टिप्स दिए जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इससे छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं।
1-दही
दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो ब्लीचिंग के रुप में काम करता है। अगर दही को प्रभावित जगह जाए तो इससे आपकी त्वचा में निखार आ सकता है। इसके लिए आपको दही को 10-15 मिनट के लिए छोड़ना होगा और गुनगुने पानी से धोना पड़ेगा।
2-बेसन
जी हां आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं, यह एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है। बेसन और पानी को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना ले और फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। बेसन सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।
3-एलोवेरा
एलोवेरा जेल में खनिज और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कोलेजन को बढ़ावा देता है और काली त्वचा को हल्का करने में मदद करते है। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल को प्रभावित क्षेत्र पर 20-30 मिनट के लिए लगाना होगा।
4-हल्दी के साथ संतरे का रस
हल्दी का उपयोग स्किन को गोरा करने के लिए किया जाता है, अगर इसके साथ ही संतरे का रस मिलाया जाए तो यह नींबू की तरह ही एक प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है। आप हल्दी में संतरे का रस मिलाकर लगा सकते हैं और इसके बाद इसे पानी से धो लेना चाहिए।
5-आलू
आलू का एक टुकड़ा काट लें और संबंधित क्षेत्र पर मालिश करें। यह प्राकृतिक ब्लीचिंग गुणों से भरा हुआ है, जो प्रभावित क्षेत्र को हल्का करने में मदद कर सकता है।
6- दूध
दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो, इससे प्रभावित क्षेत्र की त्वचा को नेचुरल तरीके से साफ करता है, इसे लगाकर छोड़ दे और फिर एक घंटे बाद धो लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS