Winter Special Fruits: सर्दियों में खुद को रखना चाहते हैं हेल्दी, तो डाइट में शामिल करें ये फल

Winter Special Fruits: बारिश होने के कारण देश के कई हिस्सों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय ठंड अपना असर दिखाने लगी है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए लोग गर्म कपड़े के साथ-साथ अन्य बचाव तैयारियों में जुट गए हैं। ठंड के मौसम में लोग अपने लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव करते हैं, ताकि वे ठंड की बीमारियों से बच सके। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी सर्दी की डाइट में शामिल कर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं।
संतरे
खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर संतरा हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। संतरे में फाइबर, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन-सी जैसे अनेक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल में मौजूद विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ स्किन का भी ख्याल रखता है। विटामिन सी कई तरह के संक्रमण से शरीर को बचाने में मदद करते हैं। ठंड के मौसम में इस फल का सेवन कर आप मौसमी रोगों से बचा सकते हैं।
अमरूद
अमरूद कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-ए, फोलेट, पोटैशियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। अगर आपको पाचन संबंधी दिक्कतें हैं तो अमरूद को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें।
सेब
सेब सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। इसी वजह से डॉक्टर रोगी को सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब में फाइबर, पेक्टिन और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आंत को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा सेब डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। सेब में मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
अंगूर
अंगूर खाना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। इस फल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं, जो डाइजेशन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अंगूर में मौजूद प्राकृतिक फाइटोकेमिकल्स सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
आलूबुखारा
आलूबुखारा फल में मैंगनीज, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, यह बीपी के मरीजों के लिए काफी लाभकारी है। इस फल में मौजूद पोटैशियम हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है।
Also Read: Paneer Special Dish: घर में बनाएं सफेद ग्रेवी में पनीर काली मिर्च मखनी, ये रही रेसिपी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS