Airlines Secrets: प्लेन में हो जाए मौत तो शव के साथ होगा ऐसा सुलूक, पढ़ें फ्लाइट्स से जुड़े गहरे राज

Airlines Secrets: अपनी जिंदगी में एक बार फ्लाइट यात्रा हर कोई करना चाहता है। हम सभी का सपना होता है कि एक बार तो प्लेन में बैठकर आसमान की ऊंचाइयों का लुत्फ उठाएं। इसके साथ ही फ्लाइट में छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी यात्रा करना बहुत ही कनविनिएंट हो जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी हर यात्रा को इतना आसान और आरामदायक बनाने के लिए प्लेन के ग्राउंड क्रू और केबिन क्रू से लेकर पायलट तक सभी लोगों को कितनी मेहनत करनी पड़ती है। ये सभी लोग यात्रियों की मदद के लिए हर वक्त तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि ये लोग बहुत सी ऐसी चीजें जानते हैं, जिनसे हम और आप जैसे आम यात्री अनजान होते हैं। जी हां, ऐसी बहुत सी बातें होती हैं, जिन्हें यात्रियों के साथ शेयर नहीं किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम इन्हीं राज पर से पर्दा उठाएंगे और आपको बताएंगे कि एयरलाइन इंडस्ट्री में ऐसे कितनी बड़ी-बड़ी बातें हैं, जो आपको पता तक नहीं चलती है।
प्लेन में किसी की मौत हो जाने पर क्या होता है?
आपके मन में ये सवाल तो जरूर उठा होगा कि प्लेन में बैठे अगर किसी यात्री की मृत्यु हो जाती है तो इस तरह की मेडिकल इमरजेंसी को किस तरह हैंडल किया जाता है? तो आपके इस सवाल का जवाब ये है कि एयरलाइन्स में मेडिकल इमरजेंसी से जुड़ा बहुत ही अहम प्रोटोकॉल होता है। कई कंपनियां इस तरह की किसी भी सिचुएशन में मृत व्यक्ति के शव को बाकी पैसेंजर से अलग फर्स्ट क्लास में ले जाने का आदेश दे देती है क्योंकि फर्स्ट क्लास में जगह ज्यादा खाली होती है।इसके बाद शव को वहां ले जाकर पूरे सम्मान के साथ कंबल से ढककर रख दिया जाता है। वहीं, कई कंपनियों में शव को विमान के पिछले हिस्से में ले जाकर कंबल से ढक देने के आदेश दिए जाते हैं। इस पॉइंट पर कई मीडिया चैनल्स की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शव को कसकर सीट बेल्ट लगाकर बैठे रहने दिया जाता है, जिससे बाकी यात्री पैनिक ना हो। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, ये बता पाना बहुत मुश्किल है।
फ्लाइट में बचे खाने का किया जाता है?
जब भी हम फ्लाइट में यात्रा करते हैं तो वहां खाना मुफ्त में दिया जाता है। अब सवाल ये उठता है कि अगर कभी खाना बच जाता है तो उसका क्या किया जाता है? इस सवाल के जवाब में ग्राउंड क्रू में काम कर चुके एक शख्स ने बताया कि जब भी दूसरे देशों से फ्लाइट आती है तो बचे हुए भोजन को फेंकना पड़ता है क्योंकि ये एक अंतर्राष्ट्रीय कचरा हो जाता है। कई बार ये खाना क्रू के लोगों में भी बांट दिया जाता है, जो की बहुत ही टेस्टी भी होता है।
फ्लाइट अटेंडेंट कैसे करते हैं अपना टाइम पास
जिस तरह यात्रा करते हुए अपना बोरडम दूर करने के लिए, आपको एंटरटेनमेंट करने की जरूरत पड़ती है। ठीक उसी तरह फ्लाइट अटेंडेंट अपने खाली समय को काटने के लिए प्लेन में बैठे यात्रियों में किसी फेमस इंसान की पहचान करते हैं। दरअसल, फ्लाइट अटेंडेंट के पास सभी यात्रियों का सीट नंबर और पूरा नाम होता है। तो उड़ान के दौरान जब भी वह बोर हो रहे होते हैं तो वो इन नामों को गूगल पर सर्च कर लेते हैं।'
हमेशा अपनी ट्रे-टेबल को साफ करें
प्लेन देखने में बहुत ही साफ सुथरे नजर आते हैं, लेकिन ये उतने भी साफ नहीं होते, जितने हमे लगते हैं। एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अपना एक्सपीरियंस साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'सीट पर बैठने से पहले आपको हमेशा ट्रे टेबल को साफ करना चाहिए। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह एक ऐसी चीज है, जिसे कभी साफ नहीं किया जाता।' इसलिए पर्सनल सफाई का ख्याल रखते हुए आपको खुद ही इसे साफ कर लेना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS