Alia Bhatt Aloo Paratha: घर पर बनाएं आलिया भट्ट वाला आलू का पराठा, जानें इसे बनाने की विधि

Alia Bhatt Aloo Paratha Recipe In Hindi: आलिया भट्ट ने पिछले साल 14 अप्रैल, 2022 को रणवीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंध गई। अब आलिया भट्ट कपूर खानदान की बहू होने के साथ-साथ एक पंजाबी बहू भी हो गई हैं। बता दें कि पंजाबी लोगों को आलू का पराठा खाना बेहद पसंद होता है। हर पंजाबी अपने नाश्ते की शुरुआत आलू के पराठे के साथ ही करता है। ऐसे में आलिया भट्ट को भी आलू का पराठा काफी पसंद है। इसलिए आज हम आपको आलिया भट्ट स्टाइल में आलू का पराठा बनाने के बारे में बताएंगे।
Also Read: Gujrati Khaman Dhokla: गुजराती खाने के हैं शौकीन, तो घर पर बनाएं खमण ढोकला
आवश्यक सामग्री-
- 2 कप गेंहू का आटा
- 4 से 5 उबले हुए मीडियम साइज के आलू
- 2 से 3 हरी मिर्च
- 2 मीडियम साइज का प्याज
- 10 से 12 कली लहसुन
- अदरक
- बारिक कटी हुई धनिया पत्ती
- जीरा
- लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच आमचूर पाउडर
- नमक
- हल्दी
- चाट मसाला
- देसी घी
बनाने की विधि-
सबसे पहले आप आलू को छील लें। इसके बाद आप आलू को मैश कर लें। अब इस मैश किए हुए आलू में बारिक कटी हुई प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हुई धनिया और मिर्च को आलू में मिला दें। इसके बाद आप इसमें हल्दी, चाट मसाला, अमचूर पाउडर और नमक को डालकर अच्छे से मिला दें। अब आपका आलिया भट्ट के आलू के पराठे का पेस्ट बनकर तैयार हो गया है। इसके बाद आप इसे 2 से 4 मिनट के लिए छोड़ दें। अब आप एक बर्तन में आटा लेकर अच्छे से गूंथ लें। ध्यान रहे कि आपका आटा थोड़ा सा ढीला ही गुथा हो। अब आप आटे की लोई बनाकर, इसमें आलू का पेस्ट भरकर हल्के हाथ से बेलकर रख लें। अब आप तवा के गर्म होने के लिए रख दें। तवा गर्म होने पर आप आलु के पराठा को तवा पर डाल दें। अब 2 मिनट होने के बाद इसे पलट दें और अपने आवश्यकतानुसार देसी घी लगाकर सेक लें। 2 से 3 मिनट के बाद आप इसे उतार कर टमाटर की चटनी और दही के साथ खा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS