Raksha Bandhan 2021 : रक्षा बंधन पर ट्राई करें ये दो फेसपैक, चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो

Raksha Bandhan 2021 : रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का त्यौहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। अगर आप रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2021) पर इंस्टेंट ग्लो चाहती हैं तो कुछ घरेलू फेसपैक (Face Pack) का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये चीजें आपके घर में आसानी से मिल जाएगी। आईए जानते हैं घर पर एलोवेरा फेस पैक (Face Pack) और बेसन फेसपैक (Besan Face pack) कैसे बनाते हैं।
1- एलोवेरा फेस पैक (Aloe vera Face pack)
सामग्री
- एलोवेरा जेल-एक चम्मच
- शहद-एक चम्मच
- हल्दी-चुटकीभर
- गुलाब जल - दो चम्मच
विधि
-एक छोटा बाउल लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद हाथों से चेहरे की मसाज करते हुए पानी से धो लें और टॉवल से हल्के हाथों से साफ करें।
2. बेसन का फेस पैक (Besan Face pack)
सामग्री
बेसन - दो चम्मच
दूध-तीन चम्मच
हल्दी -ऑप्शनल
बादाम तेल - 5-6 बूंदे
विधि
एक छोटे बाउल में इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें और इसके बाद चेहरे से लेकर गर्दन तक अप्लाई करें। जब यह सूख जाएं तो पानी से मसाज करते हुए फेस को धोते रहें।
कितनी बार लगाएं फेसपैक
इन फेसपैक को आप रक्षा बंधन के अलावा हफ्ते में दो बाद लगा सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर दाग दब्बे खत्म हो जाएंगे और काफी हद तक झुर्रियां खत्म करने में भी मदद मिलेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS