Lajwanti Plant: इन बीमारियों को जड़ से खत्म करता है छुईमुई, ऐसे करें इस्तेमाल

Lajwanti Plant: भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में घरेलू नुस्खे का उपयोग किया जाता है। लोग आज भी इस बात को कहते हुए दिख जाते हैं कि जो काम घरेलू नुस्खे और आयुर्वेद कर सकता है, वह कोई दवा नहीं कर सकती है। बिना पैसे लगाए झटपट बीमारी को दूर भगाएं। भारत में आज भी कई वर्ग आस-पास पाए जाने वाले पौधों से बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज कर लेते हैं। हमारे आस-पास कई ऐसे पौधे पाए जाते हैं, जो दिखने में खर-पतवार लगते हैं, लेकिन उनके कई फायदे होते हैं, जिन्हें जान आप भी चौंक जाएंगे। आज हम आपको एक ऐसे ही पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके गुण लाजवाब हैं।
छुईमुई एक ऐसा पौधा है, जिसके बारे में तरह-तरह की बातें कही जाती है। जैसे छुईमुई का पौधा बहुत शर्मीला होता है, छूते ही मुरझा जाता है। लेकिन आपको इसके गुण जानकर आश्चर्य होगा। यह पौधा औषधीय गुणों का घर है, तो आइए जानते हैं इसके फायदे...
1. छुईमुई यानी जिसे हम सभी लाजवंती के नाम से भी जानते हैं। इस पौधे में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो पेट इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है और इसके साथ ही पेट की कई बीमारियों से राहत भी दिलाता है।
2.डायरिया की दिक्कत से भी राहत दिलाता है।
3.इस पौधे में डायबिटीज को कंट्रोल करने के गुण भी पाए जाते हैं। ये गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।
4. ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। जिसकी वजह से बीपी मेंटेन रहता है।
5.मुंहासे और दाने के लिए भी लाजवंती के पत्तियों का उपयोग किया जाता है।
6.छुईमुई की पत्तियां खून को साफ रखने में मदद करती हैं।
7.बवासीर जैसी घातक समस्याओं से बचने के लिए इन पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही इसका उपयोग करने से दर्द, सूजन और जलन से भी राहत मिलती है।
8.तनाव को कम करने के लिए भी लाजवंती के पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
9.याददाश्त को तेज करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
10.इस पौधे में मौजूद एंटीएंजायटी गुण टेंशन को कम करता है।
11.इन पत्तियों को पीसकर रस को अलग कर उसमें शहद और काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं।
Also Read: डायबिटीज का शिकार होने से बचना चाहते हैं, तो करें विटामिन P का सेवन
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS