Apple Cinnamon Roll: कम समय में बनाएं स्वादिष्ट सेब दालचीनी रोल, ये रही रेसिपी

Apple Cinnamon Roll Recipe: सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सेब प्रोटीन, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। आज हम आपको सेब से बनने वाली डिश सेब दालचीनी रोल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप मिनटों में बनाकर खा सकते हैं। ये रही सेब दालचीनी रोल बनाने की विधि...
सेब दालचीनी रोल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
बिना नमक वाला मक्खन- 4 बड़े चम्मच
जायफल पाउडर 1⁄4 छोटा चम्मच
दालचीनी का पाउडर- 1 चम्मच।
ताजा नींबू का रस- 1⁄2 छोटा चम्मच
5 कप सेब कटे हुए
आठ ब्रेड स्लाइस, सफेद
एक चुटकी नमक
दानेदार चीनी- 1⁄2 कप
सेब दालचीनी रोल बनाने का तरीका
- इस रोल बनाने के लिए सबसे पहले सेब को धोकर उसका छिलका हटाएं। छिलका हटाने के बाद सेब को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।
- एक कटोरे में सेब के टुकड़ों को डालकर उसमें नींबू का रस, जायफल, दालचीनी, नमक, चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब आप इस स्टाफिंग को लो फ्लेम पर थोड़ी देर के लिए पकाएं। पकाने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें।
- ब्रेड के ब्राउन लेयर को काटकर हटाएं। अब व्हाइट ब्रेड स्लाइस को बेलन की मदद से बेल लें।
- बेलने के बाद ब्रेड के दोनों तरफ अनसॉल्टेड मक्खन लगाएं।
- ब्रेड की लेयर पर सेब की स्टफिंग फैलाएं। इसके बाद रोल के आकार में मोड़ लें।
- पैन को गर्म कर उस पर मक्खन लगाएं, मेल्ट होने के बाद ब्रेड से बने रोल को रोस्ट होने के लिए रख दें। गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- सभी को हल्का भूरा होने तक बार-बार पलटें। इसके बाद आपके रोल तैयार हैं।
Also Read: Food Recipe: कम समय में झटपट बनाए वेज ब्रेड भुजिया, स्वाद के साथ मिलेगा ये लाभ
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS