Skin Care Tips: चेहरे पर ऐसे लगाएं सेब के छिलके, मिलेंगे ये 8 फायदे

Skin Care Tips: चेहरे पर ऐसे लगाएं सेब के छिलके, मिलेंगे ये 8 फायदे
X
सेब (Apple) आपके स्वास्थ्य (Health) के लिए तो फायदेमंद होता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब के छिलके (Apple peel) आपकी स्किन को नेचुरली ग्लो देने में मदद करते है। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं, आइए जानते हैं कि सेब के छिलकों को आप अपनी स्किन पर कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

Skin Care Tips: सेब (Apple) आपके स्वास्थ्य (Health) के लिए तो फायदेमंद होता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब के छिलके (Apple peel) आपकी स्किन को नेचुरली ग्लो देने में मदद करते है। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं, आइए जानते हैं कि सेब के छिलके को आप अपनी स्किन पर कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

कैसे तैयार करें छिलकों का पैक

-आप सबसे पहले 4-5 सेब लें और उन्हें अच्छे से धोकर उनके छिलकों को उतार लें। इसके बाद धूप में सुखा लें।

-इसके बाद छिलकों को मिक्सी में पीसकर एक पाउडर तैयार कर लें।

-पाउडर तैयार होने के बाद आप इसमें से 2 चम्मच पाउडर लें और उसमें एक चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें।

-इस पेस्ट को अपने फेस और गर्दन पर अप्लाई करें और 25 तक लगा रहने दें।

-जब यह सूख जाएं तो साफ पानी से अपने चेहरे और गर्दन को अच्छे से धो लें।

ये मिलते है फायदे

1-यह आपके रंग को साफ करने में मदद करता है।

2-स्किन को हाइड्रेट रखता है

3-यूवी किरणों से आपकी स्किन को बचाता है।

4. एक्ने, ब्लेमिश और डार्क स्पॉट को खत्म करता है।

5. एक नेचुरल टोनर के रूप में काम करता है

6. सूजी हुई आंखें और काले घेरे को कम करने में मदद करता है।

7. आपकी स्किन को कोमल बनाने में मदद करता है।

8. एक नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।

कितनी बार करना चाहिए अप्लाई

आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसका असर आपको दो हफ्तों में ही नजर आने लगेगा।


Tags

Next Story