बहुत काम की चीज है सेब के छिलके इन्हें फेंके नहीं बल्कि ऐसे करें इस्तेमाल

Health: सेब (Apple) लगभग सभी का फेवरेट होता है। इस फल में कई पोषकतत्व होते हैं, जो हमे बीमारियों से बचाए रखते हैं। डॉकटर्स भी सभी को एक सेब डेली खाने की सलाह देते हैं। जहां ज्यादातर लोग सेब को छिलके (Apple Peel) के साथ खाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे छीलकर खाते हैं। ऐसे में आप सेब तो खा लेते हैं, लेकिन इनके छिलकों को फेंक देते हैं। अगर आप ऐसे लोगों में शामिल हैं तो ये खबर आपके लिए काम की है। अपनी इस स्टोरी में हम आपको सेब के छिलके के इस्तेमाल (Apple Peel Uses) के कई तरीके बताएंगे...
सेब के छिलके का जैम
आप सेब को खाने के साथ इसके छिलके से आसानी से जैम बना सकती हैं। सेब के छिलके से बना जैम आसानी से तैयार हो जाएगा। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में सेब के छिलके और पानी लेकर के छिलकों को नर्म होनें तक उबालें। इसके बाद इसमें आवश्यकतानुसार चीनी डाल कर अच्छे से उबाल लें। अब इसमें आधा नींबू का रस मिला दें और ठंडा होनें के बाद इसे एक एयरटाइड कंटेनर में रख कर फ्रिज में रख दें आप इसे ब्रेड के साथ खा सकते हैं।
बेकरी प्रोडक्ट्स में करें यूज
अगर आपको सेब का फ्लेवर पसंद है, तो आप सेब के बचे हुए छिलके का यूज मफिन्स और केक्स में यूज कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके बेकरी प्रोडक्ट्स में फाइबर बढ़ जाएगी और टेस्ट के साथ- साथ ये हेल्थ के लिए भी अच्छा रहेगा।
बर्तनों को करें साफ
अक्सर कुकर में कई तरह के दाग लग जाते हैं, और ये धोनें पर भी नहीं जाते, और आपके लिए समस्या बन जाते हैं। एल्युमिनियम के बर्तन से दाग साफ करने के लिए सबसे पहले सेब के छिलको को पानी के साथ उस बर्तन में उबालें। इसके बाद आंच को धीमा करें और 30 मिनट तक गैस पर रहने दें सेब में मौजूद एसिड आपके एल्युमिनियम के बर्तन को साफ कर देगा और बर्तन चमक जाएगा।
सेब- दालचीनी की चाय
चाय के बर्तन में चाय के लिए पानी लें और इसमें एक छोटा टुकड़ा दालचीनी का और सेब के छिलके डाल के उबालें कुछ देर तक पकनें के बाद इसे छान लें और इसमें आवश्यकतानुसार शहद मिला लें, इस चाय का सेवन से सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS