Army Day 2020 : भारतीय सेना के जवानों को मिलती है ये डाइट, जानें रेसिपी

Army Day 2020 : हर साल 15 जनवरी को भारत में सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन जनवरी 1949 में लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा ने जनरल सर फ्रांसिस बुचर से भारत सेना की कमान ली थी। हर साल 15 जनवरी को सेना के अलग-अलग रेजिमेंट की परेड होती है और झांकियां निकाली जाती हैं। हम जब भी चुस्त- दुरुस्त सेना के जवान को देखते हैं तो हमारे मन में अक्सर ये सवाल आता है कि ये लोग डाइट में क्या खाते होंगे? ये लोग खुद को कैसे फिट रखते हैं? आज हम आपको जवानों की डाइट के बारे में बताएंगे। साथ ही कुछ डिशिज भी बताएंगे जिन्हें आप भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये डिशिज भारतीय सेना ने ईजाद की हैं। यह डिशिज एनर्जी और फूड सप्लिमेंट्स की जगह डाइट में इस्तेमाल करते हैं।
अंबिल चावल पीसकर उबालते हैं। फिर इसमें नमक डालकर मटके में रखते हैं। कुछ घंटों बाद जब खमीर उठता है, तब खाते हैं। भारतीय सैनिक इसे अपने साथ बांधकर ले जाते थे। क्योंकि यह फर्मेंटेड होता है इसलिए खाने के बाद मामूली-सा नशा होता है। ये एक तरह का संतुलित डाइट हैं।
1. सत्तू की लिट्टी रेसिपी
सत्तू की लिट्टी सामग्री
सत्तू का आटा
गुड़
सत्तू की लिट्टी विधी
गर्म पानी में गुड़ और सत्तू का आटा मिलाएं।
लिट्टी बनाने के लिए दरदरा पिसा आटा गूंदें।
फिर उसमें सत्तू का घोल भरेंय़
लोई बनाकर सेकें।
ये पारम्पारिक डिश हैं जो प्रोटीन से भरपूर होता हैं। ये प्रोटीन सप्लीमेंट की तरह काम करती हैं। भारी वर्कआउट्स के बाद या जिम से लौटकर इन्हें खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है और थकान दूर होती है।
2. भतकम पूरणपोली रेसिपी
भतकम पूरणपोली सामग्री
चावल
गुड़
गेहूं के आटा
घी
भतकम पूरणपोली विधी
चावल को पकाने के बाद पीसलें।
फिर इसमें गुड़ डालें और लोई बनाएं।
फिर गेहूं के आटे की रोटी बनाएं और उसमें चावल और गुड़ की लोई भरके बंद करें।
भरावन वाली लोई की रोटी बनाएं और इसे पराठे की तरह सेकें।
फिर इसे गरम गरम खाए। भतकम पूरणपोली मीठी डिश है। भतकम पूरणपोली जैसी डिश को अपनी डाइट में शामिल करके शरीर को सभी जरूरी पोषण मिलता है। यह मीठी होने के साथ ही बेहद स्वादिष्ट भी होती है। इसे पौष्टिक डेज़र्ट की तरह भी खाया जा सकता है।
3. कडबोली रेसिपी
कडबोली सामग्री
आटा
उड़द की दाल
चना-चावल
हरी सब्जियां
कडबोली विधी
आटा, उड़द की दाल, चना-चावल पीसकर इसमें नमक और मिर्च स्वादानुसार डालकर मिक्स करें।
इसमें हरी सब्जियां मिलाएं।
मिश्रण की लोई बनाकर धूप में सुखाएं।
भूख लगने पर इसे बिना तरी के स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं।
4. अंबिल की रेसिपी
अंबिल की सामग्री
चावल
नमक
अंबिल की विधी
चावल पीसकर उबालें।
फिर इसमें नमक डालकर मटके में रखें।
कुछ घंटों बाद जब खमीर उठता है, तब खाते हैं।
भारतीय सैनिक इसे अपने साथ बांधकर ले जाते थे। क्योंकि यह फर्मेंटेड होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS