Avocado Milkshake: जानिए एवोकाडो मिल्क शेक बनाने की विधि, क्या हैं इसके फायदे

Avocado Milkshake: जानिए एवोकाडो मिल्क शेक बनाने की विधि, क्या हैं इसके फायदे
X
Avocado Milkshake: फलों को आपने आहार में शामिल कर लेने से व्यक्ति को हृदय रोग, कैंसर, सूजन और मधुमेह होने का खतरा कम हो सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं, एक खास फल के बारे में जो, आपको कई बीमरियों से राहत दिलाएगा। पढ़ें पूरी स्टोरी...

Avocado Milkshake: बदलते मौसम के साथ बदलते खान-पान की वजह से लोगों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीमारियों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। जैसे हृदय रोग, डाइजेशन, डिप्रेशन, आंखों की दिक्कतें आदि। इन दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए इस फ्रूट को आप अपने खान-पान में शामिल कर सकते हैं।

मेक्सिको और मध्य अमेरिका में पाया जाने फ्रूट एवोकोडा जिसका दूसरा नाम पर्सिया अमेरिकाना है। यह दिखने में एग की तरह लगता है। एवोकाडो में शरीर के लिए जरूरी विटामिन और खनिजों पाए जाते हैं। यह फल मानव शरीर को बीमारियों से बचाता है। नीचे पढ़िए एवोकैडो मिल्कशेक बनाने का बेहद आसान तरीका...

एवोकाडो के फायदे

1. एवोकाडो में विटामिन के, बी5, बी6, सी, ई, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और वसा के साथ-साथ ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

2. इस फल की खास बात यह है कि इसमें अनुकूल प्रकार का कोलेस्ट्रॉल होते है, जो हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

3. एवोकाडो अल्जाइमर जैसी बीमारियों में खास मदद करता है।

4. स्मरण शक्ति को बढ़ाने का काम करता है।

5. हड्डियों की बीमारी से दूर रखने में मदद करता है।

6. एवोकाडो पाचन संबंधी रोगों से बचाता है।

7. मधुमेह के खतरे को कम करता है।

एवोकाडो शेक बनाने का तरीका

1. इस शेक को बनाने के लिए आपको मात्र तीन सामग्री को एकत्र करना होगा- पका हुआ एवोकाडो, दूध, स्वादानुसार चीनी

2. एक पके हुए एवोकाडो को लेकर उसके छिलके को हटाएं।

3. एवोकाडो को काटकर उसके अंदर की गुठली को निकाल दें।

4. एवोकाडो के गूदे को मिक्सी में डालकर ब्लेंड कर लें।

5. उसके बाद दूध और थोड़ी सी चीनी डालें।

6. उसको तब तक ब्लेंड करें, जब तक मिश्रण एकदम महीन और मुलायम न हो जाएं।

7. यदि आवश्यक हो तो इसे टेस्ट कर चीनी को और बढ़ा सकते हैं।

8. अच्छे से ब्लेंड हो जाने के बाद एक गिलास में निकाल कर उसका सेवन कर सकते हैं।

Also Read: लाइफ के बुरे दौर से हैं परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

Tags

Next Story