Avoid These Food To Stay Healthy: स्वस्थ रहने के लिए भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

Avoid These Food To Stay Healthy: स्वस्थ रहने के लिए भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
X
Avoid These Food To Stay Healthy: आज के समय में खान-पान काफी बदल गया है। लोग बेमेल खाना भी खा लेते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा करने से क्या होता है।

Avoid These Food To Stay Healthy: आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल काफी बदल गई है, इसके साथ ही लोगों के खान-पान पर भी काफी असर पड़ा है। कुछ लोगों का खान-पान काफी विचित्र भी होता है। बेमेल खाने के सेवन से आपके स्वास्थ्य पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। बेमेल खाने के वजह से पेट की समस्या अधिक होती है। आपको बता दें कुछ पोषक तत्वों के एक साथ सेवन करने के से बहुत लाभ होता है, जैसे कैल्शियम (calcium), आयरन (iron), विटामिन डी (vitamin D) और विटामिन सी (vitamin C) आदि। ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनके एक साथ सेवन करने से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। जैसे, दूध और दही का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पाचन पर बुरा असर पड़ता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ पदार्थों के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए।

मछली और दही

मछली (Fish) और दही (Yogurt) का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए, क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है और मछली की गर्म, दोनों का एक साथ सेवन करने से आपको पेट संबंधी समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें: Natural Alternative of sunscreen: इन चीजों से बनाएं नेचुरल सनस्क्रीन, नहीं होगा सनबर्न

फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक

छोले भटूरे, बर्गर (Burger) और पिज्जा (Pizza) के साथ कोल्ड ड्रिंक (cold drink) का सेवन नहीं करना चाहिए। तला-भुना खाने में एसिडिक पाया जाता है और कोल्ड ड्रिंक में भी एसिडिक पाया जाता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

दूध और फ्राइड चीजें

दूध के साथ तली भुनी चीजों (fried food) को खाने से बचना चाहिए। दूध में एनिमल प्रोटीन पाया जाता है, जो तली भुनी चीजों के साथ रिएक्ट करके आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है, जिससे आपको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

खाना और चाय

खाना खाने के बाद अक्सर लोग कहते हैं कि चाय (Tea) के सेवन से खाना पचता है, जबकि होता इसके विपरीत है। हम सभी को खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपका पेट खराब हो सकता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाओं की Haribhoomi.com पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story