घर पर फटाफट बनाएं नमकीन कुकीज और मीठे केक्स, जानें 4 रेसिपी

X
By - सुमन अग्रवाल/हरिभूमि, दिल्ली |3 Feb 2018 7:57 PM IST
फ्राइड डिशेज बच्चों, बुजुर्गों के लिए ही नहीं सभी के लिए अनहेल्दी होती हैं। ऐसे में मीठा या चटपटा खाने का मन हो तो आप उन्हें बेक्ड डिशेज बनाकर दे सकती हैं।
फ्राइड डिशेज बच्चों, बुजुर्गों के लिए ही नहीं सभी के लिए अनहेल्दी होती हैं। ऐसे में मीठा या चटपटा खाने का मन हो तो आप उन्हें बेक्ड डिशेज बनाकर दे सकती हैं। इस बार हम आपके लेकर आए हैं, कुछ खास तरह की बेक्ड डिशेज की रेसिपी। इन्हें बनाएं और फैमिली के साथ एंज्वॉय करें।
विधि
- मैदा में बेकिंग पावडर मिलाकर छलनी से छान लें।
- अब कप केक्स बनाने वाले पेपर कप्स लेकर उनमें पिघला हुआ मक्खन अंदर से लगा दें, इन्हें ट्रे पर रखें।
- अब अलग से एक बर्तन में मक्खन के साथ चीनी मिलाकर 4-5 मिनट तक फेंट लें।
- इसमें अंडे डालकर दोबारा फेंटें।
- इसमें मैदा-दूध और वनिला एसेंस अच्छी तरह मिला लें।
- तैयार मिश्रण को पेपर कप्स में 3/4 हिस्से तक भरें।
- पहले से गर्म ओवन में 160 डिग्री पर 10-15 मिनट तक बेक करें।
- वनिला कप केक्स तैयार हैं।
सॉस के लिए
- बारीक कटा प्याज- 1
- छिलका और बीज निकला उबला टमाटर- 4
- टोमेटो कैचप- 2 छोटे चम्मच
- नमक और रेड चिली फ्लेक्स- स्वादानुसार
- ऑरिगेनो- 1/2 चम्मच
- जलपेनो चिली- 1 छोटा चम्मच
टॉपिंग के लिए
- मोजरेला चीज- 1/4 कप
- जलपेनो चिली- 1 छोटा चम्मच
- कटे ऑलिव्स- 2-3
- सजाने के लिए- काली मिर्च के दाने (आवश्यकतानुसार), जलपेनो चिली, चैरी टमाटर
- सर्व करने के लिए- सलाद, पार्सले
विधि
- खोल की सभी सामग्री मिलाकर आटे की तरह मुलायम गूंथ लें। 2-3 घंटे के लिए रख दें।
- सॉस के लिए प्याज और टमाटर को एक साथ मिक्सी में पीस लें।
- तैयार पेस्ट को गर्म तेल में अच्छी तरह भूनें। बाकी सभी सामग्री अच्छी तरह मिलाकर एकसार करें। सॉस तैयार है।
- आटा फूलने पर पतली रोटी की तरह बेल लें। बेलने के लिए सूखे मैदे का इस्तेमाल करें।
- बेली रोटी के बीच में तैयार चीज सॉस फैला दें, अब किनारे से दोनों तरफ पतली-पतली पट्टियों के कट लगाएं।
- पट्टियों को चित्र के हिसाब से फोल्ड करके चिपकाकर मछली का आकार दें।
- आंख की जगह काली मिर्च चिपकाएं।
- ब्रश से तेल लगाकर प्रिहीटेड ओवन में 180 डिग्री पर 10-12 मिनट तक सुनहरा होने तक बेक करें।
- फिश कैलजोन को जलपेनो चिली, चैरी टमाटर से सजाकर सलाद और पार्सले के साथ सर्व करें।
विधि
- मैदा, बेकिंग पावडर और कोको पावडर को छलनी से 2-3 बार छान लें।
- डबल बॉयलर टेक्नीक से कसी हुई डार्क चॉकलेट को एक ओवन प्रूफ बर्तन में मक्खन के साथ मिलाकर पिघलाएं।
- दही में चीनी और बेकिंग सोडा मिलाकर 5-7 मिनट चलाएं।
- 4-5 मिनट के लिए एक ओर रख दें। दही मिश्रण में बुलबले उठने पर पिघली चॉकलेट मिश्रण मिलाएं।
- अब छने हुए मैदा-कोको को दही-चॉकलेट मिश्रण में धीरे-धीरे फोल्डिंग टेक्नीक से मिलाएं।
- केक मिश्रण को सिलिकॉन मोल्ड्स में 1/2 भरें। प्रिहीटेड ओवेन में 180 डिग्री पर 6-7 मिनट तक बेक करें।
- ओवेन से निकालकर 4-5 मिनट के लिए प्लेट पर रखें।
- आइसिंग शुगर ऊपर से छिड़कें। चाकू से कट मारें, अंदर का मिश्रण यानी लावा बाहर आने दें।
- ग्लेज्ड चैरी और पुदीना पत्ते से सजाएं और प्लेट को गुलाब पंखुड़ी और रोजी हार्ट कैंडी से सजाकर सर्व करें।
विधि
- एक पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करके प्याज और हरी मिर्च डालकर भून लें।
- अब शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट भूनकर बाकी बची सभी सामग्री मिलाकर आंच से उतार लें, कॉर्न मिश्रण तैयार है।
- एक बेकिंग डिश में पिघला मक्खन लगाकर कॉर्न मिश्रण फैला दें।
- आलू की परत की सभी सामग्री मिला लें, इसे भी कॉर्न मिश्रण पर एकसार करके फैला दें।
- पहले से गर्म ओवन में 180 डिग्री पर 10 मिनट तक बेक करें।
- टोमेटो कैचअप, हरा धनिया और टमाटर फूल से सजा कर सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS