Bakrid 2020: इन शानदार Wishes से बकरीद पर अपनों को करें मुबारकबाद

बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है। इस साल भारत में चांद देखने के बाद त्योहार 1 अगस्त को मनाए जाने की उम्मीद है। ईद की तारीख चांद देख कर तय की जाती है। यह मुस्लिम समुदाय का बहुत ही खास त्योहार माना जाता है। यह त्योहार कुर्बानी का त्योहार है। इस साल यह त्योहार कोरोना महामारी में मनाया जाएगा। जिसके चलते हर साल की तरह इस साल बकरीद पर शायद वो रौनक न देखने को मिले। लोग घर पर रह कर ही इस त्योहार को मनाएंगे। ऐसे में आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को सोशल मीडिया के जरिए ईद पर शानदार बकरीद विश शेयर करके ईद की मुबारक बाद दे सकते हैं। इसी बीच आज आपकी मदद के लिए हम आपको कुछ Bakrid Wishes शेयर करने जा रहे हैं। जिसे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं इन शानदार बकरीद विश पर।
इस दिन बकरा, भेड़, ऊंट जैसे किसी जानवर की कुर्बानी दी जाती है। इसमें उस जानवर की कुर्बानी नहीं दी जा सकती है जिसके शरीर जख्मी हो, टूटा या बीमार हो। बकरीद के दिन कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। एक खुद के लिए, दूसरा रिश्तेदारों के लिए और तीसरा हिस्सा गरीबों के लिए।
Also Read: Bakrid 2020: क्यों मनाई जाती है बकरीद, जानें क्या है जानवर की कुर्बानी के पीछे का कारण
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS