Beauty Tips: आइब्रो में दिख रहे सफेद बाल तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, पा सकेंगे नेचुरल ब्लैक कलर

Tips to make Eyebrow Black: बढ़ती उम्र के साथ अक्सर लोग अपने सिर के बालों को सफेद होते देख परेशान हो जाते हैं। लेकिन अगर आप आपने आइब्रो के सफेद बालों को लेकर परेशान रहते हैं। तो इन्हें काला करने के लिए आप कैमिकल बेस्ड डाई की जगह कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिस तरह सर के सफेद बाल आपको बुरा फील करवाते हैं, वैसे ही आईब्रो के सफेद बाल चेहरे पर काफी अजीब लगते हैं। ऐसे में आईब्रो को नेचुरल लुक देने के लिए कई लोग इन पर हेयर डाई लगा लेते हैं, मगर डाई में मौजूद कैमिकल्स नए सफेद बालों को बढ़ावा देने के साथ बालों के टूटने का कारण भी बनते हैं। ऐसे में आप कुछ प्राकृतिक चीजों की मदद से आईब्रो को नैचुरली कलर कर सकते हैं, देखते हैं ये बेहतरीन उपाय:-
- कॉफी पाउडर होता है कारगर
कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करके आप आईब्रो के बालों को आसानी से और नैचुरली काला कर सकते हैं। इसके लिए आपको गर्म पानी में कॉफी पाउडर मिक्स करके पेस्ट बनाना है। इस पेस्ट को आईब्रो पर लगाने के आधे घंटे बाद ताजे पानी से इसे धो दें।
- काजल है बेहतरीन तरीका
आईब्रो को नेचुरली ब्लैक बनाने के लिए आप घर पर बनाए हुए काजल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए घी का दीपक जलाएं और घी में थोड़ा सा कपूर मिक्स करें, अब दीपक को कटोरी से आधा ढक कर रख दें। 5-6 घंटे बाद कटोरी में बने काजल में, नारियल का तेल मिलाकर आईब्रो पर लगाएं।
- आंवला का इस्तेमाल करें
आंवला आंखों की रौशनी के साथ ही आइब्रो के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आंवला पाउडर में बादाम का तेल मिलाकर आईब्रो पर लगाएं और कुछ समय बाद आईब्रो धो लें। आप इस प्रोसेस को रोज दोहरा सकते हैं।
- मेहंदी की मदद लें
आईब्रो को काला बनाने के लिए आप नेचुरल मेहंदी का इस्तेमाल करें। इसके लिए मेहंदी पाउडर में नारियल का तेल मिलाकर गर्म करें। अब ठंडा होने के बाद इस पेस्ट को आईब्रो पर अप्लाई करें। इससे आपकी आईब्रो ब्लैक हो जाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS