Kele Ki Chai Ke Fayde : केले की चाय के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, घर पर करें ऐसे तैयार

Kele Ki Chai Ke Fayde : केले की चाय के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, घर पर करें ऐसे तैयार
X
Kele Ki Chai Ke Fayde : केले की चाय जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी फायदेमंद होती है। केले की चाय कई बीमीरियों से छुटकारा दिलवाने में मदद करती है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि केले की चाय कैसे बनाएं और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

Kele Ki Chai Ke Fayde : फलों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल केला है। आप केले को या तो ऐसे ही खाते होगें या फिर शैक बनाकर पीना पसंद करते होंगे। अगर हम आप से कहें कि क्या आपने केले के चाय पी है। तो शायद आप चौंक जाएं। जी हां केले की चाय जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी फायदेमंद होती है। केले की चाय कई बीमीरियों से छुटकारा दिलवाने में मदद करती है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि केले की चाय कैसे बनाएं और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

केले की चाय आप 2 तरीकों से बना सकते हैं।

केले की चाय बनाने का पहला तरीका

सबसे पहले 2-3 कप पानी को एक बर्तन में उबालें।

अब इसमें एक पका हुआ केला छीलकर डालें।

इसे 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

इसके बाद इसमें दालचीनी या शहद डालकर पीएं।

केले की चाय बनाने का दूसरा तरीका

पैन में 1 कप पानी उबालें।

फिर केले को धोकर छिलके समेत पानी में 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

अब इसे छानकर इसमें दालचीनी या शहद मिलाएं।

सुबह नाश्ते में इसका सेवन करें।

केले की चाय के फायदे

वजन कम करता है

केले की चाय मेटाबॉलिज्‍म बढ़ाती है। जो फेट बर्न करने में मदद करती है। इसके साथ ही यह चाय पेट को भरा हुआ रखती है और भूख को कम करती है। इसमें सेरोटोनिन, डोपामाइन और ट्रिप्टोफैन होते हैं जो भूख को दबा देता है।

ब्लड प्रेशर कम करता है

यह चाय पौटेशियम से भरपूर होती है। जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। इसके साथ ही ये दिल के बीमारियों के खतरे को भी कम करती है।

डिप्रेशन में मददगार

केले की चाय हार्मोन के स्तर को बैलैंस करती है। इसके साथ ही मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को भी बढ़ावा देती है। जो टेंशन, स्ट्रेस और डिप्रेशन के स्तर को कम करती है।

हड्डियों को मजबूत बनाती है

यह चाय कई विटामिन्‍स और मिनरल्‍स से भरपूर है, जो हड्डियों के घनत्व को बढ़ाकर ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करती है।

पेट के रोग में लाभदायक

यह चाय मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर है, जो पेट से जुड़ी कई प्रॉब्लम को दूर करती है। अगर आपको पेट दर्द, पेट में गैट, एसिडिटी या अपच की शिकायत रहती है तो आप इसका सेवन करें। आपकी प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

Tags

Next Story