Benefits of Betel Leaves: दो रुपये के पत्ते में है जादुई गुण, स्वाद ही नहीं सेहत का भी रखता है ख्याल

Benefits of Betel Leaves: दो रुपये के पत्ते में है जादुई गुण, स्वाद ही नहीं सेहत का भी रखता है ख्याल
X
Benefits of Betel Leaves: प्रकृति में पाए जाने वाले पौधे में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो मानव सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। पान के पत्ते का सेवन तो हम सभी ने किया है, लेकिन क्या आपको इसमें पाए जाने वाले गुणों के बारे में पता है। जानिए पान के पत्तों की विशेषताओं के बारे में...

Benefits of Betel Leaves: प्रकृति में कई ऐसे पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जिनके अनेकों फायदे होते हैं। इनमें से ही कुछ पौधों की पत्तियां है, जिन्हें हम खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। बुजुर्ग अक्सर कहा करते हैं कि हमारे बहुत सारे दर्द का निवारण हमारी प्रकृति के पास है। ये शत-प्रतिशत सत्य है। हम सभी समय के साथ पुरानी चीजों को भूलते जा रहे हैं कि पहले के लोग जड़ी-बूटियों का सेवन कर तमाम बीमारियों से दूर रहते थे।

हमारे घरों में पूजा-पाठ के समय पान के पत्ते का उपयोग किया जाता है। पान के पत्ते भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। हम पान के पत्तों का सिर्फ स्वाद लेने के लिए इसका सेवन करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि नियमित रूप से इसका सेवन आपके लिए काफी फायदेंमंद साबित हो सकता है।

पान के पत्ते तमाम गुणों का खजाना है। पत्तों में पाए जाने वाले तत्व दिल के स्वास्थ्य, पाचन तंत्र, और तनाव से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप भी है पान खाने के शौकीन तो जानिए इनके फायदे...

वजन घटाने में मदद

इन पत्तों में पानी की मात्रा ज्यादा और कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है, जो वजन को कंट्रोंल करने में मदद करती है। पान के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल चयापचय ( यह एक जटिल जैव रासायनिक प्रक्रिया है, जिसके दौरान शरीर उपभोग किए गए भोजन से कैलोरी निकालता है और ऑक्सीजन के साथ जोड़कर ऊर्जा पैदा करता है, इसके कारण वजन कम होता है।

कैंसर से लड़ने में करता है मदद

डॉक्टर्स के अनुसार पान के पत्तों में एंटीकैंसर तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है। पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स को रोकते हैं। जो कैंसर को बनने में मदद करते हैं। इसके साथ ही पान में मौजूद पॉलीफेनॉल और फ्लेवोनॉयड्स ट्यूमर के ग्रोथ को रोकते हैं। ।

पाचन में सुधार

पान के पत्तों में पाए जाने तत्व पाचन की शक्तियों को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन पाचन की समस्याओं को जड़ से खत्म कर सकता है।

दांतों के लिए फायदेमंद

पान के पत्तों का नियमित रूप से सेवन आपके दांतों और मसूड़ों के साथ ही मुंह की बदबू की समस्या को भी दूर भगाता है। दांत को मजबूत रखने के साथ दांतों की गंदगी को भी दूर रखता है।

तनाव को करता है कम

आपको बता दें कि पान के पत्तों में पाए जाने वाले इंग्रेडिएंट्स स्ट्रेस को कम करता है। इसमें पाए जाने वाले एरोमाथेरेपी का गुण पॉजिटिव इमोशन को उत्पन्न करने में मदद करता है, जो तनाव को कम करने में सहायक होते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

अगर आपको बीपी यानी ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों की दिक्कत है, तो आप पान के पत्तों का नियमित रूप से सेवन कर इन रोगों को कम कर सकते हैं।

Also Read: Remedy For Hand Wrinkle : हाथों की झुर्रियों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story