Travel Tips: Solo Trip की कर रही हैं प्लानिंग तो ये हैं दुनिया की सबसे Safest Counteries, यहां पढ़िए लिस्ट

Safest Places for Female Travellers: हम सभी एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां महिलाओं को अक्सर सिखाया जाता है कि वे क्या कर सकती हैं और क्या नहीं, उन्हें कैसे चलना चाहिए, कैसे बर्ताव करना चाहिए और कहां घूमने जाना चाहिए और कहां नहीं जाना चाहिए। खैर इन सभी बंदिशों के बाद भी अगर आप अकेले कहीं घूमने जाने की सोच रही हैं तो आप में कुछ बात है। इस दुनिया की रूढ़िवादी सोच को तोड़ने के लिए हाल के समय में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं ने अकेले यात्रा करने का विकल्प अपनाया है। महिलाओं के इस फैसले से उनकी सामाजिक स्थिति बदल गई है, जिससे उन्हें अपने स्वयं के जीवन पर पहले से ज्यादा कंट्रोल मिल पाया है। लाइफ में पहली बार अगर आप अकेले ट्रेवल कर रही हैं तो ये पल आपके लिए बहुत ही एक्सकिटमेंट से भरा होगा।
- सोलो ट्रेवल (Solo Travel) के लिए परफेक्ट है यह देश
सोलो ट्रेवल से आप कुछ नया एक्स्प्लोर (Explore) कर पाएंगी साथ ही लाइफ में कुछ नया सीख पाएंगी, इसलिए आपको अपने ट्रेवल गोल्स से समझौता करने की कोई जरूरत नहीं है। महिलाओं के लिए अकेले ट्रेवल करना अपने आपमें बहुत बड़ी होती है, कई महिला यात्रियों के लिए सुरक्षा अभी भी एक बहुत अहम मुद्दा है। आपकी पहली सोलो ट्रिप (Solo Trip) आपको जितना रोमांच दे सकती है, उतनी ही आपके लिए डराने वाली भी हो सकती है। कई महिलाएं सुरक्षा की चिंता के कारण पूरी तरह से अपने प्लान को ड्राप कर देती हैं। इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, आज हम आपके लिए उन देशों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जो महिला यात्रियों के लिए अकेले या अपनी गर्ल गैंग के साथ जाने के लिए सबसे सुरक्षित जगहों में से हैं।
- स्विट्ज़रलैंड (Switzerland)
ग्लोबल पीस इंडेक्स ने स्विट्ज़रलैंड को दुनिया का सातवां सबसे शांतिपूर्ण देश (जीपीआई) का दर्जा दिया है। यह महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित देशों में है, और यूरोप में सबसे सुरक्षित जगह भी है।
- कनाडा (Canada)
कनाडा में कई तरह के दिल को छू जाने वाले सीन्स दीखते हैं, जिनमें झीलें, बर्फ से ढके पहाड़ और आसपास के जंगल शामिल हैं। अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों के लिए ये दुनिया के कई सबसे सुरक्षित देशों में है।
- थाईलैंड (Thailand)
थाईलैंड आमतौर पर सुरक्षित है, फिर भी लोगों अपने आस पास के सराउंडिंग्स के बारे में पता होना चाहिए। बिना किसी डाउट के यह दक्षिण पूर्व एशिया में लोकप्रिय ट्रेवल डेस्टिनेशन (Famous Travel Destination) है।
- स्वीडन (Sweden)
महिलाओं के लिए अपने सुरक्षित (Safe) और प्रगतिशील वातावरण (Progressive Nature) के कारण, स्कैंडिनेविया का यह चमत्कार अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित देशों की इस लिस्ट में एक स्थान का हकदार है। स्वीडन कई तरह की एक्टिविटीज के लिए मशहूर है, जैसे हाईकिंग (Hicking), लैपलैंड में नॉर्दर्न लाइट्स को देखना आदि।
- ऑस्ट्रिया (Austria)
लुभावनी अल्पाइन दृश्यों, जंगल, झीलों और वियना में बेल्वेडियर पैलेस जैसी जगहों के कारण ऑस्ट्रिया एक फेमस ट्रेवल डेस्टिनेशन (Austria Famous Travel Destination) है। यह इसे महिला एकल यात्रियों के लिए आदर्श स्थान बनाता है क्योंकि आमतौर पर महिलाएं यहां रात में अकेले घूमने में कम्फर्टेबल महसूस करती हैं। यह आम तौर पर अपराध के निम्न स्तर के साथ सभी लिंगों के लिए एक सुरक्षित देश है।
- आयरलैंड (Ireland)
देश की राजधानी डबलिन (Dublin) में यात्री आयरलैंड को उसके गर्मजोशी भरे आतिथ्य, आश्चर्यजनक प्राकृतिक दृश्यों (Natural Views) और ऐतिहासिक स्थलों (Historical Destinations) के लिए पसंद करते हैं। महिलाओं को दुर्व्यवहार से बचाने और महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बारे में स्थानीय रवैये के कारण सुरक्षा के मामले में महिला यात्रियों की लिस्ट में काउंटी सबसे ऊपर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS