Travel Destination Idea: इस Vacation बना रहे घूमने का प्लान, तो इन जगहों पर जरूर जाएं

Travel Destination Idea: : सितंबर माह के अंत में मानसून का मौसम खत्म होने लगता है और अक्टूबर महीना शुरू हो जाता है, यानी भारत में यात्रा करने का मौसम शुरू हो जाता है। वेकेशन मिलते ही लोग अपनी फैमिली, फ्रेंड के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनाने लगते हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर विजिट कर सकते हैं।
करसोग घाटी -हिमाचल प्रदेश
करसोग घाटी हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास एक छोटा शहर है। यह हिमालय क्षेत्र में बसा है। अगर आपको भी शांत जगहों में रहना पसंद है तो यह जगह आपके लिए यादगार साबित होगी। यह शांत घाटी आपके मन को शांत रखेगी और आपको यहां जाक अच्छा लगेगा। अगर बात करें औसत खर्च की तो यहां का खर्च लगभग 15,000 रुपये हो सकता है।
तवांग - अरुणाचल प्रदेश
तवांग अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति के मिश्रण के लिए जाना जाता है। अगर आप ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग पसंद करते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट लोकेशन साबित होगी। यदि आप दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, तवांग तक की यात्रा करते हैं तो लगभग 15,000 से 20,000 रुपये हो खर्च हो सकते हैं। व
हम्पी- कर्नाटक
हम्पी कर्नाटक में है, यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। जो बोल्डर-बिखरे दृश्यों के बीच प्राचीन खंडहरों को प्रदर्शित करता है। यह पर्वतारोहियों और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए सबसे अच्छी जगह है।
खजियार -हिमाचल
खजियार को भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में भी जाना जाता है। खजियार में हरे-भरे घास के मैदान, घने जंगल और एक शांत झील है। पैराग्लाइडिंग और घुड़सवारी जैसी गतिविधियां इसकी सुंदरता को और अधिक बढ़ाते हैं। दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के खजियार तक की यात्रा में लगभग 7,000 रुपये का खर्च आ सकता है वहीं अगर बात करें चंडीगढ़ से तो इसका खर्च 5,000 रुपये के करीब है।
चोपता - उत्तराखंड
चोपता को 'उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड' कहा जाता है और यह हिमालय की चोटियों के मनमोहक दृश्य को प्रस्तुत करता है। अगर आप इस जगह पर आए हैं तो आपको दुनिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर, तुंगनाथ मंदिर की यात्रा जरूर करनी चाहिए। दिल्ली से चोपता तक की यात्रा का खर्च 6,000 रुपये और चंडीगढ़ से लगभग 5,500 रुपये हो सकती है।
संदक्फू- पश्चिम बंगाल
संदकफू पश्चिम बंगाल का सबसे ऊंचा स्थान है और कंचनजंगा और यह एवरेस्ट पर्वत श्रृंखलाओं के मनोरम दृश्य को प्रस्तुत करता है। कोलकाता से संदकफू की यात्रा का किराया 10,000 रुपये है,जबकि दिल्ली से यह 16,000 रुपये के करीब है।
Also Read: Kalaripayattu: देखना चाहते हैं भारत का सदियों पुराना मार्शल आर्ट, केरल की इन जगहों की करें सैर
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS