Best Sleeping Position: सोते समय न अपनाएं ये पोजीशन, बढ़ सकती हैं स्वास्थ्य दिक्कतें

Best Sleeping Position: नींद एक व्यक्ति के लिए बेहद जरुरी होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे सोना चाहिए, जो व्यक्ति 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, उन्हें सुस्ती व कमजोरी हो सकती है। इसके साथ-साथ शरीर सही से काम करने भी सक्षम नहीं हो पाता है। इंसान को नींद प्यारी होती है। माना जाता है कि एक व्यक्ति अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा सोने में व्यतीत करता है। इसलिए यह बेहद जरुरी है कि आप सोने का सही तरीका (sleeping process) अपना रहे हैं या नहीं।
ऐसी पोजीशन में सोना है गलत (It is wrong to sleep in these positions)
सोने से पहले इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि हम किस पोजीशन में सोने जा रह हैं, गलत पोजीशन में सोने से सेहत को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि सोने का सही तरीका क्या है।
पेट की तरफ से सोना (Sleeping On Stomach)
पूरे दिन की थकान के बाद हम तुरंत बिस्तर पर लेट जाते हैं और हमें यह भी ध्यान नहीं रहता है कि हम सही पोजीशन में सो भी रहे हैं या नहीं। यदि आप पेट के बल सोते भी हैं, तो शायद हो सकता है कि इससे आपको बहुत आराम भी मिलता हो, लेकिन हमारे शरीर के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। ऐसी स्थिति में रीढ़ की हड्डी अलग-अलग नहीं रह पाती, जिस कारण रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंच सकता है। पेट के बल सोने पर शरीर के और भी कई अन्य अंगों पर अधिक दबाव पड़ने लगता है, जिससे इन अंगों को फंक्शंस करने में दिक्कत आ सकती है। यदि कोई व्यक्ति इस तरह सोता है, तो उसका मुंह बिस्तर की तरह होता है। इस कारण सांस लेने में भी परेशानी आ सकती है। यदि आप इस तरीके से सोते वक्त गर्दन घुमाते हैं, तो सर्वाइकल स्पाइन (Cervical Spine) के लिग्मेंट्स पर प्रेशर पड़ता है, जो बहुत हानिकारक साबित हो सकता है।
पीठ के बल एकदम चित सोना (Sleeping Flat On Back)
लंबे समय तक पीठ के बल एकदम चित होकर सोने में बहुत आनंद तो आता है, लेकिन इससे रीढ़ की हड्डियों के नेचुरल कर्व पर बुरा असर पड़ता है। यदि किसी बीमारी या चोट के कारण से इस तरीके से सोना पड़ रहा है, तो आप ऐसी स्थिति में अपने घुटने के नीचे एक तकिये को रखकर सो सकते हैं। ऐसा करने से आपकी बैक बोन में किसी भी प्रकार की लो समस्या नहीं आएगी।
सोने का सही तरीका क्या है (What Is The Right Way To Sleep)
आप भी अपने सोने के तरिके को सही करना चाहते हैं, ताकि आप गलत सोने की वजह से हो रही बीमारियों के शिकार होने से बचें। सोने का सबसे सही तरीका साइड करवट है। इस पोजीशन में सोने से आप स्वास्थ्य सबंधित समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
Also Read : वजन ही नहीं हड्डियों को भी स्प्रिंटिंग रखता है मजबूत, जानें इसे करने के 5 फायदे
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS