Monsoon Destinations: बरसात में इन जगहों का उठाएं लुत्फ, खूबसूरती और सुकून का परफेक्ट बैलेंस

Monsoon Destinations: बरसात में इन जगहों का उठाएं लुत्फ, खूबसूरती और सुकून का परफेक्ट बैलेंस
X
Monsoon Destinations: यहां जानिए बारिश (Rainy Season) के मौसम में आप किन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ट्रिप के दौरान आपको डेस्टिनेशन (Travel Destinations) का विशेष ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इस समय में बाढ़ आदि का खतरा हो सकता है।

Monsoon Special Destinations: बारिश (Rain) के दिनों में घूमने जाने का मजा ही कुछ और होता है। मानसून एकलौता ऐसा मौसम है, जो प्रकृति की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यही कारण है कि लोग भीनी-भीनी बारिश के बीच नेचर की शान्ति और सुंदरता को महसूस करना चाहते हैं। अगर आप भी बारिश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपनी डेस्टिनेशन का ध्यान जरूर रखना चाहिए। मानसून के मौसम में लैंड स्लाइड और बाढ़ का खतरा रहता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप बारिश (Rainy Season) के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। इन जगहों पर बारिश (Travel Destinations For Monsoon) में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। आइये देखें कौन सी हैं, ये जगहें...

Mukteshwar

Mukteshwar

बारिश में घूमने के लिए मुक्तेश्वर (Mukteshwar) बहुत ही अच्छी जगह है। यहां आप मंदिर से लेकर शानदार टूरिस्ट स्पॉट तक, हर चीज का लुत्फ उठा सकते हैं। ये जगह नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। मुक्तेश्वर अपने झरनों और हिमालय के खूबसूरत नजारों के लिए देशभर में मशहूर है। आप मुक्तेश्वर के आसपास के जंगलों और बागों को एक्सप्लोर कर सकते हैं और पहाड़ी जीवन का भी आनंद ले सकते हैं।

Udaipur

Udaipur

राजस्थान में बसे 'झीलों के शहर' उदयपुर (Udaipur) को बारिश के मौसम में निहारना आपके मन को बहुत ही शान्त महसूस करवाएगा। यहां कि पिछोला लेक पर बारिश की बूंदों को देखना, इसके अलावा यहां के स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाना बेस्ट ट्रेवल प्लान है। यहां के शाही महल और राजसी ठाठ-बाट आपके ट्रिप को और भी अच्छा बना देंगे।

Coorg

Coorg

'भारत के स्कॉटलैंड' कूर्ग (Coorg) के बारे में आप जानते ही होंगे। इस जगह की खूबसूरती बारिश के मौसम में देखने लायक होती है। यहां आकर आपको ऐसा महसूस होगा कि आप स्वर्ग में आ गए हैं। यहां के कॉफी बागान, झरने और होमस्टे इतने ज्यादा अट्रैक्टिव हैं कि अगर एक बार आप यहां पहुंच गए, तो आपका वापस आने का मन ही नहीं करेगा।

Shillong

Shillong

बरसात के मौसम में भीगी पहाड़ियां और परिवार या दोस्तों का साथ आपके शिलांग (Shillong) ट्रिप को यादगार बना देगा। इस जगह की खूबसूरती में चार-चांद लगाने का मानसून बखूबी करता है। यहां आपके आसपास का व्यू इतना शानदार होता है कि आपका समय कहां बीत गया आपको पता भी नहीं चलेगा।

Also Read: Monsoon Tips: बरसात में घूमने का बन रहा प्लान, तो इन बातों का रखें खास ख्याल, ट्रिप होगी यादगार

Tags

Next Story