भूलकर भी फ्रिज में स्टोर न करें ये चीजें, आपकी सेहत के लिए साबित होंगी बहुत खतरनाक, देखें लिस्ट

भूलकर भी फ्रिज में स्टोर न करें ये चीजें, आपकी सेहत के लिए साबित होंगी बहुत खतरनाक, देखें लिस्ट
X
अपने फ्रिज में भूलकर भी इन खाने की चीजों को स्टोर नहीं करना चाहिए। यहां जानिए इसके पीछे की वजह...

Do Not Store These Food Items In Fridge: आपके घर में जब राशन आता है तब माताएं ज्यादातर सामान को फ्रिज में रख देती हैं। सब्जियों से लेकर टोमेटो केचप तक हर चीज आपको फ्रिज में ही मिलती है। लोगों का ऐसा मानना होता है कि अगर वह अपनी रोजमर्रा की चीजों को फ्रिज में रखेंगे तो उनका सामान लंबे समय तक नहीं चलेगा। ऐसे में सब्जियों के अलावा सबसे ज्यादा ब्रेड फ्रिज में नजर आती है। जानते हैं कि ब्रेड को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए? आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से उनका टेस्ट या टैक्सचर बिगड़ जाता है। लेकिन ज्यादातर घरों में ये चीजें फ्रिज में ही स्टोर की जाती है। तो चलिए देखें कौन सी हैं ये चीजें:-

किन चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए?

ब्रेड

शहद

टमाटर

कॉफी

नट्स

शरबत

चॉकलेज हेजलनट स्प्रेड

अदरक

अचार

खट्टे फल

प्याज

लहसुन

केला

अब हम जानेंगे इन चीजों को फ्रिज में क्यों नहीं रखना चाहिए?

- ब्रेड: ब्रेड को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे इस तरह बनाया जाता है कि ये रूम टैम्प्रेचर पर ठीक रहती है। यही कारण है कि जब आप ग्रॉसरी स्टोर या शॉप पर ब्रेड खरीदने जाते हैं तो ये काउंटर में रखी होती है न की रेफ्रिजरेटर में। फ्रिज में ब्रेड रखने से यह जल्दी सूख जाती है। अगर आप इसे अच्छी तरह पॉली में रैप करके रखते हैं, तब भी इसका नेचुरल टेस्ट बदल जाता है।

- शहद- शहद को आप लंबे समय तक रूम टैम्प्रेचर में स्टोर रख सकते हैं। इसे सुरक्षित रखने के लिए आप इसे कांच के जार में रख सकते हैं। शहद को फ्रिज में रखने पर यह जम जाता है और इसके टेस्ट में भी बदलाव आ जाता है।

- टमाटर- टमाटर को फ्रिज में स्टोर करना हर घर में बहुत ही आम सी बात होती है। हालांकि ऐसा करने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि इससे टमाटर के टैक्सचर और टेस्ट में चेंज हो सकता है। अगर आप टमाटर के नेचुरल स्वाद को इंजॉय करना चाहते हैं तो इसे उतना ही खरीदें, जितना 4-5 दिन में यूज करके खत्म हो जाए।

- कॉफी- कई लोग कॉफी को फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं। जबकि ऐसा करने की जरूरत नहीं होती है। आपको कॉफी को सुरक्षित रखने के लिए उसे बस नमी से बचाकर रखना होता है। इसके अलावा आप इसको रूम टेम्परेचर भी स्टोर कर सकते हैं।

- नट्स- कुछ घरों में एयर टाइट बैग्स में पैक करके नट्स और ड्राई फ्रूट्स को फ्रिज में रखा जाता है। लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि नट्स और ड्राई फ्रूट्स बिना महीनों तक ठीक रहते हैं। आप ड्राई फ्रूट्स को कांच के एयर टाइट जार में स्टोर कर सकते हैं।

- शरबत- शरबत का इस्तेमाल गर्मी के मौसम में ज्यादा किया जाता है, ऐसे में इसे ठंडा रखने के लिए शरबत की शीशी को फ्रिज में स्टोर किया जाता है। ऐसा करने से ये जम जाता है और इसके टेक्सचर और टेस्ट में बदलाव आ जाता है।

- चॉकलेट हेजलनट स्प्रेड- ब्रेड, टोस्ट या बन के साथ खाने के लिए जैम, केचप या फिर अन्य चीजों के साथ खाने के लिए चॉकलेट हेजलनट स्प्रेड जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि इन्हें भी फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती है। क्योंकि इन्हें रूम टैम्प्रेचर के हिसाब से ही बनाया जाता है।

- अदरक- बाजार से अदरक लाने के बाद ज्यादातर लोग इसे फ्रिज में रखते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक तो अदरक लंबे समय तक सूखता नहीं है और जब सूखता है तो इसकी सौंठ बन जाती है, जिसे आप पीसकर या कूटकर इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि फ्रिज में अदरक गल सकता है और इसका नुट्रिशन वैल्यू कम हो सकता है।

- अचार- अचार में विनेगर होता है, इसको फ्रिज में रखने से ये खुद तो खराब हो ही सकता है बल्कि दूसरी चीजों को भी इस्तेमाल करने लायक नहीं छोड़ता है।

- खट्टे फल- खट्टे फलों को कभी फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए। संतरा, नींबू, मौसमी जैसे फलों को फ्रिज में रखते हैं तो इसके छिलके काले पड़ जाते हैं और इनका रस सुख जाता है।

- प्याज- प्यार को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह फ्रिज की नमी के कारण गलने लगता है। इसे आप रूम टेम्प्रेचर पर स्टोर कर सकते हैं।

- लहसुन- लहसुन को फ्रिज में रखने से यह पीला पड़कर खराब हो जाता है।

- केला- केले को फ्रिज में रखने की बजाय बाहर खुले में रखें। क्योंकि केले को फ्रिज में रखने से ये काले पड़ जाते हैं।

Tags

Next Story