Blood Group Diet: ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेने के फायदे, यहां जानिए

Blood Group Diet: ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेने के फायदे, यहां जानिए
X
Blood Group Diet: ब्लड ग्रुप के हिसाब से खाना खाने से सेहत पर असर पड़ता है। साथ ही, कई तरह की क्रॉनिक बीमारियां दूर रहती है।

Blood Group Diet: आमतौर पर इंसान के शरीर में आठ तरह के ब्लड ग्रुप होते हैं। इनमें A+, A-, B+, B-, O+, O-, AB+, AB का नाम शामिल है। इस बात का तो पता ही होगा कि खून रेड ब्लड सेल्स से बनता है और ब्लड ग्रुप एंटीजन से तय होता है। इनके ऊपर प्रोटीन की एक परत होती है, जिन्हें Rh या एंटीजन के नाम से जाना जाता है। ये सारी बातें ब्लड ग्रुप की है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हम जो भी चीज खाते हैं, इसका सीधा असर हमारे ब्लड ग्रुप पर पड़ता है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करना चाहिए, लेकिन क्या आपको पता हैं कि अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब के से डाइट को फॉलो करते हैं, तो लाइफ टाइम हेल्दी रहेंगे। चलिए जानते हैं कि ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट कैसी होनी चाहिए।

ब्लड ग्रुप A

ब्लड ग्रुप A वाले लोगों को शाकाहारी डाइट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इन ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपनी डाइट में खासतौर पर अनाज, बीन्स, सब्जियां और फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए।

ब्लड ग्रुप AB

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्लड ग्रुप AB वाले लोगों को रेड मीट खाने से परहेज करना चाहिए। इन लोगों में केवल खाना पचाने वाले हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कमी होती है। इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। साथ ही, मिलेट्स को भी खाएं।

ब्लड ग्रुप B

जिन लोगों का ब्लड ग्रुप B है, वह किसी भी तरह की डाइट ले सकते हैं। मगर ब्लड ग्रुप B वाले इस बात का खास ध्यान रखें कि मांसाहारी और शाकाहारी भोजन सीमित मात्रा में ही खाएं। इन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स, फल, सब्जियां, मीट को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। साथ ही, ये लोग वर्कआउट करने पर भी ध्यान दें।

ब्लड ग्रुप O

ब्लड ग्रुप O वाले लोगों को अपनी डाइट में बीन्स और अनाज को शामिल करना चाहिए। इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए डाइट का अच्छा ऑप्शन है। इसलिए आज से आप भी अपनी डाइट में ब्लड ग्रुप के मुताबिक चीजों का सेवन करना शुरू कर दें।

ये भी पढ़ें:- Winter Tea: सर्दी में बॉडी को गर्म रखेंगी ये तीन चाय, नॉर्मल चाय से कई ज्यादा फायदेमंद

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story