आलिया से लेकर कैट तक ये सितारे मनाएंगे अपना पहला Karwa Chauth, B-Town में चलेगी रोमांस की हवा

आलिया से लेकर कैट तक ये सितारे मनाएंगे अपना पहला Karwa Chauth, B-Town में चलेगी रोमांस की हवा
X
बॉलीवुड (Bollywood) के ये सितारे 2022 में पहली बार मनाएंगे करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) का त्योहार, यहां देखें लिस्ट।

Bollywood Celebrities First Karwa Chauth: भारत में फेस्टिव सीजन (Festive Season) की शुरुआत हो चुकी है, हालही में हम सभी ने अपने घरों में माता दुर्गा (Goddess Durga) का स्वागत किया था और 5 अक्टूबर को यानी नवरात्री (Navratri) के बाद 10 दिन उनको विदा किया था। त्योहारों के मौसम में अगला नंबर करवा चौथ का आता है, 13 अक्टूबर को सभी हिन्दू विवाहित महिलाएं करवा चौथ (Karwa Chauth) का निर्जला व्रत (Nirjala Vrat) रखेंगी। ये त्योहार उन लोगों के लिए और भी ज्यादा स्पेशल हो जाता है जो पहली बार इस व्रत को रखने वाले हैं। बताते चलें कि ये त्योहार शादीशुदा महिलाएं (Married Women) अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं, हिन्दू रीति-रिवाजों (Hindu Rituals) के मुताबिक इस दिन करवा माता की पूजा की जाती हैं। अब बात नए जोड़ों की हो रही है तो हम बॉलीवुड (Latest Bollywood News) जगत की नयी परफेक्ट जोड़ियों को कैसे भूल सकते हैं? इस साल कई बड़े सितारों की शादी (Marriage) हुई है, जो पहली बार करवा चौथा का त्योहार मनाएंगे। आज की इस खबर में हम आपको उन्ही सेलेब्रिटीज के बारे में बताएंगे जो फर्स्ट टाइम (Bollywood Celebs Who Celebrate Their First Festival) इस फेस्टिवल को साथ में मनाएंगे।

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif and Vicky Kaushal)

बॉलीवुड के इस जोशीले कपल ने 9 दिसंबर 2021 में अपनी रॉयल शादी (Royal Wedding) की थी। दोनों की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर में बड़े धूमधाम से हुई थी। फैंस इनकी शादी के फोटोज की एक झलक देखने के लिए बेकरार थे, बता दें इस साल एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का पहला करवा चौथ है।

  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor)

लम्बे समय तक चली डेटिंग के बाद इन दोनों सितारों का केसरिया इश्क 14 अप्रैल 2022 को परवान चढ़ा था। आलिया और रणबीर की शादी से ज्यादा फैंस एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी को लेकर चौंक गए थे, आलिया ने सोशल मीडिया के जरिए 27 जून को अपने परिवार में आ रहे नन्हे मेहमान के बारे में जानकारी दी थी। बता दें ये अलिअ और रणबीर का साथ में पहला करवा चौथ है।

  • मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार (Mouni Roy and Sooraj Nambiar)

टीवी की 'नागिन शिवन्या' ने अपने बॉय फ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ 27 जनवरी को शादी की थी। दोनों ने गोवा के एक पांच सितारा होटल में शादी की थी, बता दें कि मौनी रॉय भी इस साल पहली बार करवा चौथ मनाएगी।

  • फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर (Farhan Akhtar and Shibani Dandekar)

बॉलीवुड के मिल्खा सिंह यानी फरहान अख्तर ने लम्बे समय तक डेट करने के बाद 19 फरवरी को शिबानी दांडेकर के साथ शादी रचाई थी। इस साल शिबानी दांडेकर का भी पहला करवा चौथ है।

  • विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर (Vikrant Massey and Sheetal Thakur)

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ बहुत ही खूबसूरत तरीके से शादी रचाई थी। बता दें कि कपल एक- दूसरे को करीब 7 सालों से डेट कर रहें थे, विक्रांत और शीतल ने 14 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इस साल शीतल भी पहली बार करवा चौथ मनाएंगी।

  • करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा (Karishma Tanna and Varun Bangera)

टीवी की दूसरी नागिन करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी को बिजनेस मैन वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लिए थे, इनकी शादी में फैरीटेल थीम रखी गई थी। बता दें कि इस साल करिशा का भी पहला करवा चौथ है।

Tags

Next Story