Bones Sound Problem: हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, तो हो सकती ये बीमारियां, जानें कैसे करें बचाव

Bones Sound Problem: कुछ लोगों के चलने और बैठने पर हड्डियों से चटकने की आवाज आती है। अगर आपके साथ भी रोजाना ऐसा हो रहा है, तो इसे इग्नोर न करें। हड्डियों से चटकने की आवाज आने को हम कई बार मजाक में लेते हैं कि हम सबसे अलग है, इसलिए ऐसा हो रहा है। यह किसी बड़ी बीमारी की ओर संकेत दे सकता है। अगर इसे नजरअंदाज करते हैं, तो हेल्थ को भारी नुकसान हो सकता है। हां, लेकिन अगर ये आवाज कभी-कभी आती है, तो कुछ हद तक सही है, लेकिन रोजाना चलते-बैठते हड्डियों से चटकने की आवाज आ रही है, तो ये हड्डियों के कमजोर होने की तरफ इशारा कर रहा है। इससे आपको गठिया की बीमारी होने का खतरा भी होता है।
क्यों आती है हड्डियों से चटकने की आवाज
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ-साथ जोड़ोें के कार्टिलेज खराब होने लगते हैं। इससे चलने-बैठने में हड्डियों से आवाज आती हैं। मगर कई बार सूजन और जोड़ों में दर्द होने के कारण भी ऐसा होता है। अगर किसी को सर्जरी हुई है, तो उनकी हड्डियों से चटकने की आवाज आती है। कई बार चोट लगने की वजह से भी हड्डियों से आवाज आती है। आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
हड्डियों से आवाज आने पर हो सकती है ये बीमारी
मांसपेशियों को नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब मांसपेशियों में खिंचाव होता है, तो हड्डियों से चटकने की आवाज आती है। अगर आपकी मांसपेशियों में तनाव है, तो हड्डियों से चटकने की आवाज आने की समस्या हो सकती है।
कार्टिलेज नुकसान
उम्र बढ़ने की वजह से भी हड्डियों से चटकने की आवाज आने लगती है। इससे आपको मोटे जोड़ों की समस्या होने का खतरा भी होता है। इस सिचुएशन में हड्डियों से और दूसरे जॉइंट से आवाज आने लगती है।
गठिया रोग
जिन लोगों को गठिया की बीमारी होती है, उन लोगों के जॉइंटस खराब होने लगते हैं। गठिया रोग होने पर कार्टिलेज खत्म हो जाता है। साथ ही, हड्डियों से चटकने की आवाज आने लगती है।
बॉडी में कैल्शियम की कमी
अगर शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है, तो हड्डियों से कट-कट की आवाज आने लगती है। इसी वजह से जॉइंट्स में बबल होने लगते हैं और जो चलने पर फटते हैं। कैल्शियम के साथ विटामिन-सी और आयरन की भी कमी हो जाती है।
हड्डियों से आने वाली चटकने की आवाज को कैसे बंद करें
- अगर आपके चलने-बैठने पर हमेशा चटकने की आवाज आती है, तो इसके लिए सबसे पहले हड्डियों के डॉक्टर को दिखाएं।
- इस बीमारी को ठीक करने के लिए रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करें और एक्सरसाइज करें।
- रोजाना स्ट्रैचिंग करने से जोड़ों में काफी आराम मिलेगा।
- हड्डियों से चटकने की आवाज को बंद करने के लिए खुद को मस्त रखें और दिमाग को शांत रखें।
- विटामिन-सी, कैल्शियम और आयरन वाली चीजों का सेवन जरूर करें।
- हड्डियों को ठीक करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और जोड़ों का एक्सरसाइज करें।
ये भी पढ़ें:- Woolen Clothes Tips: सर्दी में एक स्वेटर पहनना सही या दो से तीन परत वाले कपड़े
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS