Brain Stroke: ये काम करने वालों को ब्रेन स्ट्रोक का ज्यादा खतरा, जानें वजह

Brain Stroke: ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी काफी ज्यादा खतरनाक है। इसकी वजह से कई बार व्यक्ति की जान भी चली जाती है। ब्रेन स्ट्रोक के पीछे की वजह खराब लाइफस्टाइल और गलत आदतें होना है। हम लोगों की कुछ हैबिट्स कई सारी बीमारियों को बुलावा देती हैं। इस दौरान खासतौर पर ब्रेन स्ट्रोक को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। अगर अपनी कुछ आदतों में सुधार कर लेंगे, तो ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि वह कौन सी आदतें हैं, जो ब्रेन स्ट्रोक को न्योता देती हैं।
खराब डाइट लेना
जो भी चीज आप खाते हैं, उसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। अगर खाने में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट मौजूद होगा, तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। डाइट में ज्यादा सोडियम वाली चीजों के खाने से ब्लड प्रेशर और मोटापा बढ़ने का खतरा होता है। यही दोनों चीजें ब्रेन स्ट्रोक के लिए जिम्मेदार हैं। इसलिए अपने खाने में साबुत अनाज, फल और सब्जियों को शामिल करें। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
ज्यादा मात्रा में शराब पीना
जब कोई व्यक्ति ज्यादा शराब पीता है, तो ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इसी वजह से उसकी हार्ट बीट भी तेज होने लगती है। इसलिए शराब पीने की आदत को छोड़ दें। इससे ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शराब की लत होने की वजह से लिवर और शरीर के दूसरे अंगों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
स्मोकिंग करना
अगर आप चाहते हैं कि आपको ब्रेन स्ट्रोक का खतरा न हो, तो आज से स्मोकिंग करना बंद कर दें। जब ज्यादा स्मोकिंग करते है, तो ब्लड वेसेल्स सकरी और सख्त हो जाती हैं। इसी वजह से शरीर में खून के थक्के जमने लगते है। अगर आप ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचना चाहते है, तो हुक्का, बीड़ी और सिगरेट को आज से पीना छोड़ दें।
ज्यादा तनाव और नींद में कमी होना
ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए आपको अपना स्ट्रेस लेवल कम करना होगा। ज्यादा स्ट्रेस कई बीमारियों को न्योता देता है। इसी वजह से ब्लड प्रेशर हाई होता है, जो ब्रेन स्ट्रोक का सबसे बड़ा कारण है। नींद में कमी होने के कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए किसी भी चीज की ज्यादा टेंशन न लें और रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद लें।
फिजिकल एक्टिविटी नहीं करना
जो लोग फिजिकल एक्टिविटी काफी कम करते हैं, उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। अगर आप ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचना चाहते है, तो रोजाना फिजिकल एक्टिविटी करें। साथ ही, वजन को कंट्रोल रखें, जिससे ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Walking Benefits After Dinner: रात को खाना खाने के तुरंत बाद करें ये काम, दूर हो जाएंगी कई बीमारियां
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS