भारत के इन सबसे बड़े चोर बाजार में ब्रांडेड सामान मिलता है सस्ता, जानें कहां हैं ये

भारत के ऐसे बहुत लोग हैं जो किसी भी सामान को सस्ते में खरीदना चाहते हैं। चाहे वह खाने की चीज हो या पहनने की। अक्सर ऐसे लोग गूगल पर सर्च करते रहते हैं कि कहां और किस जगह पर सस्ते में सामान मिल जाए। हालांकि सभी को सस्ते में सामान खरीदने की जानकारी नहीं मिल पाती है और जिसे मिलती है बस वह बिना कुछ सोचे समझे दौड़ निकल पड़ते है।
आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर काफी कम कीमत पर ब्रांडेड सामान मिलते हैं। ये सच है कि हमारे भारत के कुछ ऐसी जगह हैं। जहां सस्ते सामानों के भंडारों को चोर बाजार के नाम से जाना जाता है।
भारत के ये हैं पांच बड़े चोर बाजार
मटन स्ट्रीट, मुंबई (Mutton Street,Mumbai
भारत के प्रसिद्ध चोर बाजार में से मटन स्ट्रीट एक जाना जाता है। यह बाजार करीब 150 साल से अधिक पुराना है। जहां चोरों के द्वारा सभी सामानों को लाकर यहां बेचा जाता है। यहां फर्नीचर, सेकैंड हैंड कपड़े, लग्जरी ब्रांड के प्रोडक्ट्स बहुत कम दाम में मिल जाते हैं। इस बाजार में कई बार लोगों को अपना खोया सामान या चोरी हुआ सामान भी मिल जाता है।
चिकपेट मार्केट, बेंगलुरु (Chickpet Market,Bengaluru)
बेंगलुरु के चिकपेट बाजार को सबसे खास माना जाता है। यह शहर के सबसे पुराने व्यावसायिक केंद्रों में से एक है। जहां आप अपने पंसद के अनुसार कई तरह के सामान सस्ते में खरीद सकते हैं। यह बाजार सिल्क साड़ियों के लिए काफी खास माना जाता है। इसके अलावा कपड़े और गहने भी खरीद सकते हैं। अगर आपको दामों को कम कराना आता है, तो कम पैसों में ढेर सारी चीजों को खरीद कर ले जा सकते हैं।
चांदनी चौक, पुरानी दिल्ली (Chandni Chowk Old Delhi)
पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक जो अपने आप चोर बाजार के रूप में प्रसिद्ध है। इस बाजार को सबसे ज्यादा कपड़े और हार्डवेयर के लिए जाना जाता है। यहां पर मिलने वाले सभी सामान या तो सेकैंड हैंड या थोडा डिफेक्ट वाला होता है। आप ब्रांडेड सामानों को बहुत ही कम कीमतों में खरीद सकते हैं। साथ ही चांदनी चौक के पराठे वाली गली, जो काफी फेमस है। हालांकि यहां सस्ते में खाना नहीं मिलते है।
सोती गंज, मेरठ (Soti Ganj Meerut)
मेरठ के सोती गंज भारत के 5 सबसे प्रसिद्ध चोर बाजारों में से एक है। इस मार्केट में आप वाहनों के समान जैसे गियर, ईंधन टैंक और बहुत से चीजें कम दाम पर खरीद सकते हैं। यह वही चोर बाजार है जो दिल्ली से चोरी होने वाली कारों को लाकर यहां बेच दिया जाता है। फिर उनके स्पेयर पार्ट्स सस्ते दामों पर बेच दिए जाते हैं। इस बाजार में आप मारुति 800 से एक रोल्स रॉयस जैसे महंगी गाड़ियों के सामान तक खरीद सकते हैं।
पुदुपेट मार्केट, चेन्नई (Pudupet Market Chennai)
चेन्नई के पुदुपेट मार्केट में स्पेयर ऑटो पार्ट्स से लेकर असेंबल और कस्टमाइज्ड कारों की बिक्री होती है। इस बाजार में विक्रेताओं के पास गहरे अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन हैं।जिसकी वजह से यहां पर चीजों का स्टॉक काफी ज्यादा रहता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS