Budget 2023: महिलाओं के विकास को बढ़ावा, वित्त मंत्री ने की महिला सम्मान बचत पत्र योजना की पेशकश

Union Budget 2023-24: केंद्रीय बजट 2023 वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस साल 2019, 2020, 2021 और 2022 के बाद वित्तमंत्री सीतारमण (Finanace Minister) ने अपना पांचवां बजट (5 Budget Session) पेश किया है। केंद्रीय बजट 2023 (Union Budget 2023) में कथित तौर पर महिलाओं, किसानों और युवाओं जैसे लाभार्थियों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। वित्तमंत्री सीतारमण के मुताबिक चालू वित्त वर्ष (current financial year) के लिए देश की आर्थिक वृद्धि (Economic Growth) 7.0% होने का अनुमान लगाया गया है, यह महामारी (Coronavirus Outbreak) और रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के कारण बड़े पैमाने पर हुई वैश्विक मंदी के बावजूद सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं (Indian Economy) में सबसे ज्यादा रहा है।
साल 2023 के महिलाओं के लिए ये खास ऐलान (special announcement for the women of the year 2023)
वित्त मंत्री सीतारमण ने महिला बचत पत्र योजना शुरू करने की शोषण की है। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए 15 लाख तक की लिमिट को बढ़ाकर 30 लाख करने का ऐलान हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिला सम्मान बचत पत्र योजना का ऐलान किया है। इस स्कीम के अंतर्गत महिलाएं 2 साल तक 2 लाख रुपये का निवेश कर सकेंगी। इस जमा राशि पर टैक्स में छूट मिलेगी और 7.5 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। महिलाओं के लिए यह इस तरह की पहली स्कीम है।
बता दें कि देश की कोई भी महिला या लड़की इस योजना का लाभ उठा सकती हैँ। इस योजना के तहत नियम और शर्त जारी की जाएंगी। साथ ही, इस योजना के तहत पैसा निकालने के लिए विस्तार से शर्तें पेश की जाएंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) की नीति को बढ़ावा देने की बात कही है। उन्होंने महिलाओं को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जोड़ने की पेशकश की है। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पांचवां और आखिरी पूर्ण बजट है।
महिला विकास के लिए साल 2021 और 2022 के हाइलाइट्स (Highlights of 2021 and 2022 for women development)
वहीं, बात करें महिला एंव बाल विकास के पिछले बजटों की तो साल 2022-23 में इस मंत्रालय को 25,172 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। यह 2021 के बजट की तुलना में केवल 3 फीसदी ज्यादा था। बता दें कि बजट 2021-22 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को 24,435 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। वित्त मंत्री ने पिछले साल कहा था कि नारी शक्ति, महिला नेतृत्व विकास, सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 नामक योजनाओं में शामिल होगा। इसके साथ ही वित्तमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि दो लाख आंगनवाड़ियों को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि सक्षम आंगनवाड़ी (Saksham Anganwadis) नई पीढ़ी की आंगनबाड़ी हैं, जिनके पास बेहतर बुनियादी ढांचा (better infrastructure) और दृश्य-श्रव्य (audio-visual aids) सहायता है।
सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 (अम्ब्रेला आईसीडीएस - आंगनवाड़ी सेवाएं, पोषण अभियान, किशोरियों के लिए योजना) के लिए 2022 बजट में 20,263 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जो वर्ष 2021 में 20,105 करोड़ रुपये थे। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 2022 के बजट में मिशन शक्ति के लिए 3,184 करोड़ रुपये आवंटित हुए थे। जबकि 2021 में ये बजट 3,109 करोड़ रुपये था। वित्त मंत्री द्वारा बाल संरक्षण सेवा और बाल कल्याण सेवा के मिशन वात्सल्य के लिए 2022 में 1,472 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जो वर्ष 2021 में 900 करोड़ था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS