Dhanteras पर इन चीजों की खरीददारी से होगी धन वर्षा, पा सकेंगे भगवान कुबेर का विशेष आशीर्वाद

Dhanteras पर इन चीजों की खरीददारी से होगी धन वर्षा, पा सकेंगे भगवान कुबेर का विशेष आशीर्वाद
X
Dhanteras के शुभ अवसर पर क्या खरीदें और क्या नहीं यहां जानिए सारी अहम जानकारियां।

Auspicious Things to Buy on Dhanteras: नवरात्री (Navratri) के साथ ही भारत में फेस्टिव सीजन (Festive Season) का आगाज हो चुका है, यह वो समय होता है जब सभी लोग बहुत ज्यादा उत्साहित रहते हैं। अब इन त्योहारों की लिस्ट में पांच दिवसीय दीपावली (Diwali) पर्व की शुरुआत धनतेरस से होगी। लोगों ने दीपावली की तैयारियां कब से शुरू कर दी हैं, घर की साफ-सफाई और खरीदारी की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को मनाई जाएगी। धनतेरस (Dhanteras) या धन्वंतरि जयंती या धनत्रयोदशी या धन्वंतरि त्रयोदशी पांच दिनों तक चलने वाला त्योहार का पहला दिन माना जाता है। धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा, इस दिन अक्सर सोने-चांदी के सामान की खरीदारी की जाती है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से (What To Buy And What Not To Buy On Dhanteras) घर में सुख-समृद्धि आती है। फेस्टिव सीजन में लोग उत्साहित भी होते हैं साथ ही उन्हें अपने बजट की चिंता भी होती है, इसलिए आज की इस खबर में हम आपको धनतेरस पर लेने के लिए बजट वाली (Pocket Friendly Auspicious Things) चीजें बताएंगे:-

  • श्री यंत्र (Shree Yantra)

धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी खरीदते हैं। लेकिन इसके अलावा लोगों को श्री यंत्र भी खरीदना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली के दिन श्री यंत्र की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

  • झाड़ू (Broom)

दीपावली में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है, इसलिए धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है। लेकिन घर में समृद्धि लाने के लिएझाड़ू खरीदते समय एक छड़ी-झाड़ू खरीदने का ध्यान रखें।

  • मिट्टी के दीये (Earthen lamps)

धनतेरस के दिन मिट्टी के दीये खरीदना भी शुभ माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन घर में मिट्टी का दीपक लाने से सुख-समृद्धि आती है और देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

  • धनिया के बीज (Coriander seeds)

धनतेरस के दिन धनिये के बीज खरीदना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी को धनिये के बीज चढ़ाने और तिजोरी में रखने से घर में धन की प्राप्ति होती है।

- जैसा की हमने आपको बताया की धनतेरस के दिन खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना (Auspicious Things) जाता है, वहीं कई चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें धनतेरस के अवसर पर भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों को धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर खरीदना बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है, हिन्दू मान्यताओं (Hindu) के मुताबिक इन चीजों को खरीदने से आपके घर में नुकसान बढ़ (What Not To Buy On Dhanteras) जाता है।

  • लोहे का सामान (Iron Things)

धनतेरस पर लोहे का समान नहीं खरीदना वर्जित है, क्योंकि यह शनि देव का कारक होता है। इस दिन लोहे का समान खरीदने आप पर और आपके परिवार पर भगवान कुबेर की कृपा नहीं होती है।

  • धारदार चीजें (Pointed Things)

हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस के दिन किसी भी धारदार वस्तु को खरीदने से अनहोनी हो सकती है, इसलिए धारदार वस्तु को खरीदना अशुभ माना जाता है।

  • स्टील की चीजें (Steel Things)

स्टील को अशुद्ध धातु माना जाता है, यही कारण है कि इस पर राहु का प्रभाव ज्यादा रहता है। धनतेरस के अवसर पर आप प्राकृतिक धातुओं की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन इनमें स्टील नहीं आता है।

Tags

Next Story