जिम में Heart Disease नहीं बल्कि इस बीमारी के कारण भी मौत संभव, पढ़ें क्या है Brain Aneurysm

जिम में Heart Disease नहीं बल्कि इस बीमारी के कारण भी मौत संभव, पढ़ें क्या है Brain Aneurysm
X
Brain Aneurysm: ब्रेन एन्यूरिज्म क्या होती है, साथ ही जानिए इस बीमारी का डेथ रेट कितना है।

What Is Brain Aneurysm: हम सभी जानते हैं कि एक्सरसाइज करना फिट और स्वस्थ लाइफस्टाइल की कुंजी है। डॉक्टर्स हमें अक्सर एक्सरसाइज आदि करने की सलाह देते हैं, लेकिन आजकल लोग जल्द से जल्द बेहतरीन बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन पाउडर, सप्लीमेंट और स्टेरॉयड का सेवन कर रहे हैं। इस वजह से उन्हें दिल से संबंधित कई बीमारियां घेर लेती हैं और दुनियाभर में इस तरह होने वाली मौतों के आंकड़ों में बहुत वृद्धि हो रही है। भारत में ऐसे बहुत से केस सामने आए, जब लोगों की एक्सरसाइज करते हुए दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। क्या आप जानते हैं कि वर्कआउट के दौरान होने वाली हर मौत दिल से संबंधित नहीं होती है। ब्रिटेन में हाल ही में हुई एक घटना में एक स्वस्थ और फिट 32 साल की एक महिला की एक्सरसाइज करते हुए मृत्यु हो गई, जिसकी वजह कार्डियक अरेस्ट नहीं थी। डॉक्टर के मुताबिक महिला की मृत्यु ब्रेन एन्यूरिज्म के कारण हुई थी।

क्या होता है Brain Aneurysm

बता दें कि जान गंवाने वाली महिला घटना के पहले के दिनों में बिल्कुल नॉर्मल थी। उन्हें बस कुछ सिरदर्द की शिकायत रहती थी। ब्रेन एन्यूरिज्म तब होता है, जब दिमाग में किसी कमजोर ब्लड वेसल्स में उभार बन जाता है। अगर यह फट जाता है, तो इसके कारण ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। इससे दिमाग पर ज्यादा बुरा असर पड़ता है। यह स्थिति केवल दो हफ्ते के अंदर 60 प्रतिशत मामलों में मौत का कारण बनती है। महिला को एक फिटनेस बाउंस क्लास के दौरान गिर जाने के बाद, अस्पताल ले जाया गया था। यहां एमआरआई के बाद डॉक्टरों को पता चला कि महिला की मौत के पीछे की वजह क्या थी।

Brain Aneurysm के लक्षण

इंग्लैंड की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के मुताबिक, ब्रेन एन्यूरिज्म के निम्नलिखित लक्षण हो सकते हैं।

गर्दन अकड़ना

बहुत ज्यादा सिरदर्द

उल्टी जैसा महसूस होना

ब्रेन एन्यूरिज्म के अन्य लक्षण

बिगड़ा संतुलन

आंखों के ऊपर और आसपास दर्द

देखने की क्षमता में कमी

कंसन्ट्रेट नहीं कर पाना

चेहरे की एक साइड का सुन्न होना

ब्रेन एन्यूरिज्म के कारण

ब्लड वेसल्स की दीवारें कमजोर क्यों हो सकती हैं, इसका कारण अभी भी डॉक्टरों द्वारा ढूंढा नहीं गया है। हालांकि इसके पीछे नीचे दिए गए कुछ जोखिम कारक शामिल होते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

स्मोकिंग

परिवार में कभी किसी को हुआ हो

यह बीमारी 40 साल या उससे ज्यादा की उम्र में होती है

पुरुषों की तुलना में महिलाएं इस बीमारी की ज्यादा शिकार होती हैं

Brain Aneurysm का इलाज

पारंपरिक उपचार में ब्रेन एन्यूरिज्म की पहचान करना और इसके आधार पर ब्लड वेसल जहां ये उभरा है, वहां एक क्लिप लगाना होता है। इस तरह एन्यूरिज्म में ब्लड के फ्लो को रोकने के लिए किया जाता है, जिससे इसे फटने से रोका जा सके। इस प्रक्रिया में ब्लड वेसल से कोई समझौता नहीं किया जाता है और शरीर में लगातार खून का प्रवाह होता रहता है। बता दें कि यह बहुत ही टेक्नीकल सर्जरी होती है, जिसे सर्जिकल क्लिपिंग कहा जाता है। हालांकि एन्यूरिज्म के इलाज में और भी प्रगति हुई है, जिसमें डॉक्टर दिमाग को नहीं खोलते हैं और दिमाग में Catheter लगाते हैं। इसकी मदद से वे खून के थक्के को हटा देते हैं, जो स्ट्रोक का कारण हो सकता है। इस प्रक्रिया को एंडोवास्कुलर रेस्क्यू थेरेपी कहा जाता है।

Tags

Next Story