दांत में कीड़ा लगने से हैं परेशान तो अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेंगी राहत

Cavities Tooth Decay Home Remedies : आप सभी जानते हैं, हमारे दांत (Teeth) अच्छे से खाना चबाने के काम आते है। इनमें थोड़ी सी भी तकलीफ होती है तो हमारा खाना-पीना मुश्किल हो जाता है। कितनी भी भूख लगी हो लेकिन उसके बाद भी कुछ खा नहीं पाते है। दांतों से जुड़ी वैसे तो कई समस्याएं है, लेकिन कीड़ा लगना एक कॉमन समस्या है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर एक बार दांत में कीड़ा लग जाए तो दवाओं और ट्रीटमेंट का सहारा लेना पड़ता है। आज यहां हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खों (Home Remedies for Cavities ) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको राहत मिल सकती है।
क्यों लगता है दांतों में कीड़ा
डेंटल कैविटी (Dental Cavities) या कैविटी तब होती है। जब दांतों की सतह (Surface) में छोटे-छोटे छेद होते हैं। ऐसे दांतों (Teeth) की सतह पर बैक्टीरिया (Bacteria) के कारण होते हैं, जो शुगर (sugar) से एसिड (Acid) बनाते हैं। यह सबसे कॉमन एक बैक्टिरिया है, जिसे स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स (Streptococcus Mutans) के नाम से जाना जाता है।
1-लौंग तेल लगाएं
अगर आपके दांत में कीड़ा लग गया है तो लौंग का तेल आपको इसे हटाने में मदद करता है। इसके लिए आपको प्रभावित क्षेत्र पर लौंग का तेल लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ना पडेगा। वहीं अगर आपके पास लौंग का तेल नहीं है तो आप लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
2-फिटकरी
दांत से संबंधित रोगों के लिए फिटकरी अहम भूमिका निभाती है। आप फिटकरी को बारिक पीसकर और उसमें नमक मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं। फिर ब्रश या उंगली की सहायता से अपने दांतों में लगा सकते हैं। इससे कीड़े को हटाने में आपको काफी राहत मिलेगा। आप चाहे तो फिटकरी के पानी के कुल्ले भी कर सकते हैं।
3-सरसों का तेल लगाएं
सरसों का तेल (Mustard Oil) दांत दर्द और ओरल हेल्थ (Oral Health) के लिए अच्छा माना जाता है। सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से दांत के दर्द और कीड़े से छुटकारा पाया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS