Cholesterol Remedy: नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देंगी ये चीजें, बांसी मुंह खाने पर होगा डबल फायदा

Cholesterol Remedy: आज के समय में खराब गलत खानपान और लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण लोगों में काेलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही हैं। इसी वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों (Cholesterol Remedy) का खतरा अधिक होता है। कोलेस्ट्रॉल के खतरे को कम करने के लिए अधिकतर लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन, इस खबर के जरिए हम ये समझने की कोशिश करेंगे कि घरेलू नुस्खों की मदद से इस समस्या से कैसे निपटा जाए, जिससे कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। दरअसल, अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इन चीजों को आपको रात के समय भिगोकर रखें और सुबह बांसी मुंह खाने से फायदा होगा। ऐसा करने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर हो जाएगी। अगर रोजाना इन चीजों का सेवन किया जाता है, तो बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या कम होगी। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, आज ही अपने डाइट प्लान में इन घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाएं।
नसों में जमी बैड कोलेस्ट्रॉल को दूर भगाने में मददगार हैं ये चीजें
सूरजमुखी के बीज कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
गंदे कोलेस्ट्रॉल को अच्छे कोलेस्ट्रॉल में बदलने के लिए सूरजमूखी का बीज खाने से काफी फायदा होता है। इसके लिए सूरजमुखी के बीजों को रात में कम से कम 5 घंटे लिए भिगोकर रखें। सुबह उठते ही बांंसी मुंह इन बीजों का सेवन करना फायदेमंद होगा।
रामबाण है कोलेस्ट्रॉल में चिया के बीज
बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निजात पाने के लिए चिया के बीज को रामबाण माना जाता है। चिया के बीज को रात के समय पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं। मगर इस बात का ध्यान रखना होगा कि चिया के बीजों का सेवन सुबह खाली पेट करें।
मेथी के बीज खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है
मेथी के बीज खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, ब्लड शुगर का लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसलिए रोजाना रात को सोने से पहले 1 चम्मच मेथी को नॉर्मल पानी में भिगोकर रख दें और सुबह बांसी मुंह इनका सेवन करें। इसके बाद ताजा पानी पिएं। अगर आप ऐसा एक हफ्ते तक करते है, तो कुछ ही दिनों में आपको इसके परिणाम दिखने लगेंगे।
किशमिश बैड कोलेस्टॉल को कम करने में कारगर
किशमिश का सेवन रोजाना करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से दूर रहा जा सकता है। सोने से पहले रात को किशमिश को पानी में भिगोकर रख लें। सुबह सबसे पहले उठते ही इन्हें खाएं। डेली रूटीन में अगर ये चीजें की जाएं, तो बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि के शुरू होने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS