Christmas 2021 Makeup Tips: क्रिसमस पार्टी के लिए करें ऐसा मेकअप, चेहरे पर आएगा गजब का लुक

Christmas 2021 Makeup Tips: क्रिसमस पार्टी के लिए करें ऐसा मेकअप, चेहरे पर आएगा गजब का लुक
X
क्रिसमस पार्टी में आप सबसे अट्रैक्टिव नजर आएं, इसके लिए सही तरह से मेकअप किया जाना बहुत जरूरी है। इससे आपका लुक निखरेगा और पार्टी में भी आप खास नजर आएंगी। क्रिसमस पार्टी के लिए कैसे करें परफेक्ट मेकअप, जानिए।

Christmas 2021 Party Makeup Tips: इसी वीकेंड पर क्रिसमस है। आपने क्रिसमस पार्टी की प्लानिंग कर ली होगी। लेकिन इस पार्टी में आप तभी खास नजर आएंगी, जब इसके लिए पूरी तरह रेडी होंगी। इसके लिए आपको अन्य तैयारियों के अलावा अपना मेकअप भी अच्छी तरह करना होगा। तभी आप क्रिसमस पार्टी में सबसे स्पेशल नजर आएंगी। जानिए मेकअप करने के सही तरीके के बारे में।

फेस मेकअप

मेकअप करने से पहले आपको इस ऑकेजन और वेदर का ध्यान रखना होगा। ख्याल रखें कि इन दिनों स्किन ड्रायनेस की प्रॉब्लम बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में प्रॉपर फेस मेकअप ना करने की वजह से मेकअप ब्रेकडाउन हो सकता है। इससे बचने के लिए मेकअप शुरू करने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह मॉयश्चराइज करें। इसके बाद स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन का यूज करें। हमेशा अपनी स्किन से एक टोन फेयरर फाउंडेशन खरीदें। इस तरह फेस में आर्टीफिशियल व्हाइट लुक नजर नहीं आएगा। इसके बाद आंखों के नीचे डार्क सर्कल को कंसीलर से कवर करें। इसे सेट करने के लिए कॉम्पैक्ट पावडर अप्लाई करें। साथ ही फेस को शेप देने के लिए डार्क शेड से कंटूरिंग करें। आखिर में पिंक या ऑरेंज ब्लशर से चीक्स को ब्लेंड करना ना भूलें।

आइज मेकअप

फेस मेकअप के बाद आइज मेकअप करें। क्रिसमस पार्टी के लिए रेड कलर को प्रिफर किया जाता है। ऐसे में आंखों पर रेड शेड का आईशैडो अप्लाई करें। इसे गोल्डन शेड के साथ मर्ज कर लें। इससे आपका लुक रिच नजर आएगा। फनी लुक के लिए आप आंखों के ऊपर कई तरह के डिजाइन जैसे स्टार, क्रिसमस ट्री बनवा सकती हैं। मस्कारा और काजल लगाकर अपने आई-मेकअप को कंप्लीट करें।

लिप्स मेकअप

लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले होंठों की ड्राइनेस को दूर करना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले लिपबाम अप्लाई करें। इसके बाद एक टिश्यू पेपर को होंठों के बीच में रखकर उसे होंठों से हल्के प्रेस करें। आप देखेंगी कि ओवर बाम, लिप्स से हट गया है। इसी तरह होंठों पर लगी स्किन की डेड लेयर भी टिश्यू पेपर की मदद से निकल जाएगी और होंठ स्मूद हो जाएंगे। इसके बाद अपनी ड्रेस से मैचिंग लिपस्टिक लगाएं। आप चाहें तो ड्रेस को कॉम्पलीमेंट करती हुई किसी भी कलर की लिपस्टिक अप्लाई कर सकती हैं। इस तरह आपका फेस मेकअप पूरी तरह कंप्लीट हो जाएगा।

नेल आर्ट भी है जरूरी

क्रिसमस के मौके पर जब आप अपने ओवरऑल लुक को लेकर कॉन्शस हैं, तो नेल्स को भी डेकोरेट करना ना भूलें। इसके लिए नेल्स पर नेल आर्ट बना सकती हैं। इससे आपके सिंपल नेल्स कलरफुल और डिजाइनर नजर आएंगे। इन दिनों एक से एक डिजाइनर नेल आर्ट बनाने के तरीके ऑनलाइन मौजूद हैं। इन वीडियोज की हेल्प से आप अपने नेल्स पर ट्राई कर सकती हैं। चूंकि फेस्टिवल क्रिसमस का है, तो क्रिसमस थीम को ध्यान में रखते हुए नेल आर्ट बनवा सकती हैं।

Tags

Next Story