Christmas 2023: दिल्ली के इन 4 बड़े चर्चों का क्रिसमस पर करें दीदार, सेलिब्रेशन होता है बेहद शानदार

Christmas 2023: दिल्ली के इन 4 बड़े चर्चों का क्रिसमस पर करें दीदार, सेलिब्रेशन होता है बेहद शानदार
X
Christmas 2023: अगर आप क्रिसमस पर चर्च घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दिल्ली के इन चार चर्चों का दीदार कर सकते हैं।

Christmas 2023: क्रिसमस आने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। इसके लिए सभी लोग काफी उत्साहित होते हैं। दिल्ली में दूसरे त्योहारों की तरह इस त्योहार को भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर शहर में बाजार से लेकर कई मॉल सजे हुए दिखाई देते है। इस दौरान लोगों में क्रिसमस और न्यू ईयर के सेलिब्रेशन का क्रेज देखने को मिलता है। लेकिन अब सवाल उठता है कि दिल्ली में क्रिसमस के लिए कहां जाना सही होगा।

वैसे राजधानी दिल्ली में कुछ ऐसी पॉपुलर चर्च हैं, जहां का सेलिब्रेशन काफी फेमस है। इस समय चर्च को क्रिसमस ट्री, रंग बिरंगी लाइट्स और बॉल्स से बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है। आइये जानते हैं कि ऐसी चर्च के बारे में जहां जाकर आप क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं।

सेक्रेट हार्ट कैथेड्रल चर्च

सेक्रेट हार्ट कैथेड्रल चर्च दिल्ली का सबसे पुराना और खूबसूरत चर्चों में से एक है। क्रिसमस पर इस चर्च को बेहतरीन ढंग से सजाया जाता है। क्रिसमस मनाने के लिए भारी संख्या में लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं। ये चर्च दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित है।

सेंट अल्फोंसा चर्च

सेंट अल्फोंसा चर्च दिल्ली के वसंत कुंज के पॉश इलाके में है। अगर आप क्रिसमस पर चर्च जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां सेलिब्रेट कर सकते हैं। क्रिसमस के मौके पर चर्च की सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस चर्च की खासियत क्या है कि इस चर्च का नाम पहली भारतीय महिला संत के नाम पर रखा गया है।

सेंकैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन

कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन को वायरस चर्च के नाम से भी जाना जाता है। इसे ब्रिटिश वास्तुकार हेनरी अलेक्जेंडर मेड ने डिजाइन करा था। ये नई दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू में संसद भवन के पश्चिम में मौजूद है। इस चर्च की सजावट पहले से ही लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन क्रिसमस के मौके पर इसकी सजावट और भी ज्यादा बढ़ जाती है। क्रिसमस के दिन यहां पर जाकर एक अलग ही मजा आता है और सुकून मिलता है।

सेंट स्टीफन चर्च

सेंट स्टीफन चर्च चांदनी चौक के पास स्थित है। ये चर्च सबसे पुराने चर्चों में से एक है। इसे क्रिसमस के दिन बेहद खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। इस चर्च में आप सुबह 7 से रात 9 बजे तक कभी भी जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Christmas 2021: क्रिसमस ट्री का इतिहास और जानें इसके बारे में ये बहुत महत्वपूर्ण बात

Tags

Next Story