Ganapati Bhog: प्रसाद के लिए बनाएं चूड़ा घास रेसिपी, बप्पा हो जाएंगे प्रसन्न

Ganapati Bhog: प्रसाद के लिए बनाएं चूड़ा घास रेसिपी, बप्पा हो जाएंगे प्रसन्न
X
Ganapati Bhog: भारत में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधान से मनाए जाने के साथ ही लोग भगवान गणेश को विभिन्न प्रकार का भोग लगाते हैं। विसर्जन से पहले बप्पा को लगाएं चूड़ा घास का भोग...

Prasad Recipe: हिंदू शास्त्रों में गणेश पूजा के बारे में विशेष वर्णन किया गया है। गणपति बप्पा के आगमन की तैयारी पूरे भारत में बड़े ही जोर-शोर से की गई। इसके साथ ही बप्पा के विसर्जन का समय भी निकट आ गया है। गणपति का यह पर्व दस दिनों तक मनाया जाता है। गणपति की पूजा सभी देवी-देवताओं से पहले की जाती है, फिर चाहे कोई पूजा, व्रत, अनुष्ठान ही क्यों न हो। सभी में सबसे पहले भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। प्रत्येक साल भाद्र मास की चतुर्थी को गणेश पर्व मनाया जाता है।

चतुर्थी के दिन से पूजा शुरू होकर पूरे 10 दिनों तक बप्पा की पूजा की जाती है। पूजा -पाठ के साथ ही बप्पा को प्रत्येक दिन अलग-अलग व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। कल यानी 28 सितंबर को अधिकतर लोग बप्पा का विसर्जन करेंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल में बप्पा के लिए चूड़ा घास प्रसाद बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। चूड़ा घास मुख्य रूप से ओडिशा की रेसिपी जो भगवान के प्रसाद के लिए बनाया जाता है। देखिए विधि...

चूड़ा घास प्रसाद बनाने की सामग्री

300 ग्राम चूड़ा

110 ग्राम चीनी या गुड़

150 ग्राम ताजा कसा हुआ नारियल ( स्वाद के अनुसार नारियल की मात्रा बढ़ा सकते हैं)

1.5 बड़े चम्मच घी

2-3 इलायची

20-25 काली मिर्च

सेब या कोई भी फल

नारियल के छोटे टुकड़े, अंगूर, सूखे मेवे

चूड़ा घास प्रसाद बनाने का तरीका

चूड़ा घास रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में चीनी या गुड़, इलायची और काली मिर्च डालकर पीस लें।

इसके बाद ऊपर चिवड़ा यानी चूरा डालकर दरदरा पीस लें।

मोटे मिश्रण को एक बड़ी प्लेट में निकालकर, घी डालकर मिक्स कर लें। अब चिड़वा मिश्रण में घी मल कर मिला दीजिये।

दोनों को आपसे में हल्के हाथों से रगड़ते हुए अच्छे से मिलाएं।

इसके बाद ताजा कसा हुआ नारियल डालें और फिर से रगड़ें और बाकी मिश्रण को एक साथ मिलाएं।

अच्छे से मिक्स हो जाने पर, नारियल के छोटे टुकड़े या सेब और अंगूर मिलाएं। चूड़ा घास बनकर तैयार हैं।

अब इसे आप भगवान गणेश को परोसें।

Also Read: Ganpati Visarjan: विसर्जन से पहले बप्पा को लगाएं बेसन के हलवे का भोग, ये रही रेसिपी

Tags

Next Story