Winter Health Tips: सर्दियों में खाएं छुहारे का हलवा, इन बीमारियों से रहेंगे दूर

कई ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) ऐसे होते हैं, जिन्हें आपका सर्दियों (Winters) में ही खाने का मन करता है। छुहारा (Chuhara) इनमें से एक है। वैसे तो छुहारे को आप कई तरह से खा सकते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए है छुहारे की हलवा रेसिपी (Dry Dates Halwa Recipe)। यह विंटर्स में आपको गर्म रखेगा। इसके साथ ही आपके शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे।
सामग्री-
छुआरे– 200 ग्राम
दूध– आधा लीटर
शक्कर– 100 ग्राम
देशी घी– 4 बड़े चम्मच
नारियल– 2 बड़े चम्मच
बादाम– 12-15 (भीगे हुए )
काजू– 12-15
किशमिश– 10
इलायची पाउडर– 1 छोटा चम्मच।
विधि
-हलवा बनाने से पहले आपको छुआरों को 5-6 घंटे के लिए दूध में भिगोकर रख लेना चाहिए। इससे छुहारा सॉफ्ट हो जाएगा और जल्दी ही बाकी चीजों में मिक्स हो जाएगा। इसके बाद आप छुआरे की गुठलियों को अलग कर लें।
-अब छुहारे, काजू और किशमिश को मिक्सी में डाले और थोड़ा पीस लें। इन्हें ज्यादा न पीसे।
-इसके बाद आप एक पैन में घी डालकर उसे गर्म कर लें।
-जब घी गर्म हो जाएं तो छुआरे के पेस्ट को पैन में डालें और ला फ्लेम (Low Flame) इसे 1-14 मिनट तक भूनें।
-जब छुहारे का पेस्ट सुनहरा होने लगे, उसमें शक्कर और दूध मिलाकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह इसमें मिल न जाएं।
-इसके बाद आप इसमें सूखे मेवे डाल सकते हैं।
-अब आपका छुहारे का हलवा तैयार है। आप इसे सर्व कर सकते हैं।
छुहारे के फायदे (Chuhare ke Fayde)
1-ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।
2- छुहारे की तासीर गर्म होता है, इसलिए यह आपको सर्दियों में गर्म रखता है।
3- डाइजेशन अच्छा होता है।
4-खून की कमी को दूर करता है।
5- सर्दी-जुकाम से राहत देने में हेल्प करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS