Cockroaches के कारण बढ़ा Typhoid का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Cockroaches के कारण बढ़ा Typhoid का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
X
Typhoid: क्या सच में कॉकरोचों के कारण देश में टाइफाइड के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यहां देखिये रिसर्च में क्या दावा किया गया है और इससे बचाव कैसे कर सकते हैं।

Study Claims Cockroaches Can Cause Typhoid Fever: अक्सर घरों में कॉकरोच (Cockroaches) होने की समस्या बढ़ जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं कि कॉकरोचों के कारण आपको टाइफाइड जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है। बता दें कि भारत में हर साल लाखों लोग टाइफाइड बुखार (Typhoid Fever) का शिकार हो जाते हैं। देश में बुखार से पीड़ित 10 में से 1 इंसान को टाइफाइड ही होता है। वैसे तो ये खतरनाक बुखार साल्मोनेला टाइफी (Salmonella Typhi) और साल्मोनेला पैराटाइफी बैक्टीरिया (Salmonella Paratyphi Bacteria) के कारण होता है, लेकिन एक रिसर्च में इस बात का दावा किया गया है कि कॉकरोच साल्मोनेला पैराटाइफी बैक्टीरिया (Salmonella Paratyphi Bacteria) के कैरियर होते हैं। कॉकरोच अगर किसी सतह पर घूमते हैं, तो वहां ये खतरनाक बैक्टीरिया फैल सकता है। इससे टाइफाइड बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपकी किचन में कॉकरोच रहते हैं, तो आपको सावधान रहना चाहिए।

क्या होता है टाइफाइड

टाइफाइड एक संक्रामक बीमारी है, जो दूषित पानी और भोजन से फैलती है। टाइफाइड बुखार साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के कारण होता है, यह जानलेवा संक्रमण का कारण बन सकता है। दरअसल, यह बैक्टीरिया भोजन या पानी के माध्यम से पेट में पहुंच जाता है। इसके बाद यह कई गुना बढ़ जाता है और संक्रमण पैदा करना शुरू कर देता है। ऐसे में 3 से 5 दिन में ही शरीर में सारे लक्षण दिखने लगते हैं।

क्या हैं टाइफाइड के शुरुआती लक्षण

पेट दर्द

पेट दर्द टाइफाइड रोग के सबसे आम लक्षणों में से एक है। बैक्टीरिया पेट में पहुंचते ही पूरी पाचन क्रिया को बिगाड़ देता है। इसके साथ आप जो कुछ भी खाते हैं, वह आसानी से पचता नहीं है। इससे इंसान को पेट में सूजन, ऐंठन और दर्द जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

बदन दर्द

टाइफाइड रोग के कारण शरीर में दर्द हो सकता है। दरअसल, जब यह बैक्टीरिया हमारे अंदर होता है, तो शरीर इससे लड़ने की कोशिश करता है। इस लड़ाई के दौरान इम्यून सिस्टम शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर प्रतिक्रिया कर रहा होता है, जिससे शरीर में दर्द होता है।

सिरदर्द

सिरदर्द शरीर की प्रतिक्रिया है, जो इस संक्रमण से लड़ने के कारण हो रही है। इस दौरान जब शरीर का तापमान तेजी से बढ़ रहा होता है, तो सिरदर्द भी तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा शरीर में कमजोरी भी आ जाती है, जिससे सिरदर्द हो सकता है।

तेज बुखार

टाइफाइड होने पर लोगों को बहुत तेज बुखार होता है। यह बुखार लंबे समय तक रहता है और पूरे शरीर को तोड़ देता है। इससे व्यक्ति को हर समय थकान महसूस होती है। जोड़ों और घुटनों में दर्द होता है, साथ में व्यक्ति चाहकर भी जल्दी से ठीक नहीं हो पाता है।

उल्टी और जी मिचलाना

उल्टी और जी मिचलाना, दोनों ही टाइफाइड (Typhoid) के कुछ लक्षण हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसके कारण कई लक्षण गंभीर हो सकते हैं और आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

कॉकरोच से बचाव के लिए उपाय

- घर और किचन में साफ सफाई रखना बहुत जरूरी है।

- भोजन को हमेशा एयर टाइट कंटेनर में रखें।

- घर के कूड़े दान को नियमित रूप से साफ करें।

- कॉकरोच को खत्म करने के लिए दवाओं और केमिकल का इस्तेमाल करें।

Also Read: Typhoid से ग्रस्त मरीज भूलकर भी ना करें रोटी का सेवन, जानें क्या है वजह और बीमारी के लक्षण

Tags

Next Story