गर्मी के मौसम में सर्दी-जुखाम से हैं परेशान तो इन उपाए से हो जाएंगे बिल्कुल ठीक...

इस बदलते हुए मौसम में हेल्थ में असर पड़ना जायज है। लेकिन भीषण गर्मी और पसीने के बीच ठंड महसूस होने का मतलब आप गर्मी वाली सर्दी की चपेट में आ चुके हैं। आपको जुखाम और सर्दी परेशान करने लगेगी। देखा जाए तो गर्मियों में सर्दी-जुखाम होना आम है। क्योंकि मौसम कोई भी हो, इसके वायरस 24 घंटे हवा में रहते हैं। गर्मी के मौसम में आखिर क्यों होता है सर्दी-जुखाम और आईए जानते है क्या है इससे बचने के उपाए...
बता दें कि सर्दी-जुकाम राइनोवायरस (Rhinovirus) के कारण होता है। राइनोवायरस (Rhinovirus) छींकने, बहती नाक या सांस लेने में कठिनाई का कारण बनता है। जरूरी नहीं कि जरा सी सर्दी जुकाम के लिए डॉक्टर के पास जाया जाए, घरेलू उपचारों की मदद से भी इसे दूर किया जा सकता है।
क्या है घरेलू उपचार:-
1. रसोई के मसाले:- भारतीय रसोई में कई तरह के मसाले होते हैं, जो सेहत के लिए कमाल के होते हैं। इनमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं। आप इसमें जीरा, सौंफ, कसूरी मेथी, सूखी धनिया के बीज पीस लें। इस पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर उबालें और छान लें। आप इसे दिन में दो बार पिए तो आपका सर्दी जुकाम बिल्कुल ठीक हो जाएगा।
2. काली मिर्च:- गर्मी के दिनों होने वाले सर्दी-जुखाम वायरस की वजह से होते हैं। काली मिर्च के अंदर पिपेरिन होते हैं, जो फायदेमंद होते हैं। कुटी हुई काली मिर्च को एक ग्लास दूध में हल्दी के साथ मिलाएं। और इसे गर्म करने के बाद शहद मिलाकर पी लें। इसे रात में ही पिएं ताकि आपको जल्दी ही आराम मिले सके।
3. अदरक:- अदरक हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है, इसमें सर्दी और जुखाम से लड़ने के भी गुण होते हैं। आप अदरक में थोड़ा से निम्बू और शहद मिलाकर उबाल लें और गर्मागर्म पिए। इससे वायरस से लड़ने की भी ताकत मिलती है।
4. लहसुन:- लहसून में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल मौजूद होते हैं। आपको लहसुन की कुछ कलियों को कद्दूकस करना होगा। फिर इसमें निम्बू का रस और थोडा सा मिर्च पाउडर और शहद मिलकर पेस्ट बनाना होगा। आप इसका सेवन रोज करें, आपको जल्दी आराम मिलेगा।
5. तुलसी के पत्ते:- आपके शरीर पर एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लामेट्री प्रभाव का कारण बनता है। तुलसी के पत्तों को अदरक के साथ पीस लें और इस मिश्रण को गर्म पानी में मिलाएं। इसका सेवन दिन में दो बार करें। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS