Reduce High Cholesterol: इस बीज से कम करें हाई कोलेस्ट्राल और डायबिटीज

Coriander Seeds to Reduce High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना कई गंभीर बीमारियों को जन्म देना है। इससे होने वाले बिमारियों में हार्ट और डायबिटीज मुख्य रूप से शामिल हैं। इस बीमारी से बचने के लिए आपको ऑयली और शुगर के खाद्य पदार्थों का सेवन बंद कर हेल्दी फूड का सेवन करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप धनिया के बीज से कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।
धनिया से कम करें कोलेस्ट्रॉल
धनिया बहुत ही लाभदायक हर्ब है, जो खाने के स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत को भी अच्छा बना देती है। जहां हरा धनिया का प्रयोग भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। वहीं, दूसरी ओर साबुत धनिया के बीजों का प्रयोग मसालों और स्वास्थ्य से संबंधित इलाजों में किया जाता है। इसे औषधि के रूप में माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Vitamin C Deficiency: विटामिन सी की कमी से हो सकती हैं ये समस्याएं, इस बातों का रखें ध्यान
धनिया में पाए जाने वाले पोषक तत्व
धनिया में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को विटामिन ए, विटामिन सी, Antioxidant, बीटा कैरोटिन प्राप्त होते हैं। इससे लाभ लेने के लिए 2 से 3 चम्मच धनिया के बीजों को पानी में डाले और 2 से 4 मिनट तक पकाएं और फिर छान कर सेवन करें। ऐसा नियमित करने से आपका कोलेस्ट्रॉल काफी हद तक मेंटेन रहता है।
धनिया के बीजों के अन्य लाभ
स्किन और हेयर प्रॉब्लम
यदि आपको स्किन और बालों से संबंधित समस्या है, तो आप धनिया के बीजों का सेवन कर सकते हैं, इसमें विटामिन बी, सी, के और अन्य कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपके बालों के लिए लाभकारी होते हैं।
डाइजेशन में सहायक
धनिया के बीज हमारी आंत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके नियमित सेवन से हमें गैस, एसिडिटी, दस्त, कब्ज आदि जैसी समस्या होने की संभावना कम होती है। धनिया में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो आपके पेट के लिए लाभदायक होता है।
डायबिटीज में लाभदायक
धनिया के बीजों के सेवन से डायबिटीज के रोगियों को भी लाभ होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसके सेवन से शुगर कंट्रोल हो जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS