Disadvantages of cow milk: गाय का दूध भी करता है नुकसान, पीते हैं तो हो जाएं सावधान

Disadvantages of cow milk: गाय का दूध भी करता है नुकसान, पीते हैं तो हो जाएं सावधान
X
Disadvantages of cow milk: गाय के दूध पीने से आपने अब तक इसके होने वाले फायदे के बारे में सुना होगा। लेकिन गाय का दूध नुकसान भी करता है। जी हां, सही पढ़ रहे हैं आप गाय का दूध नुकसान भी करता है। जानने के लिए पढ़ें पूरी स्टोरी....

Disadvantages of Cow Milk: गाय के दूध का नाम सुनते ही आपको बचपन की वो कविता तो जरुर याद आती होगी। जो आपने पहली या दूसरी क्लास में पढ़ी होगी। "गाय हमारी माता है इसका दूध हम सबको भाता है, इसके दूध से बने पकवान, हम सब खाकर बने बलवान।" वैसे गाय का दूध तमाम लाभों के लिए जाना जाता है। गाय का दूध लंबे समय से दैनिक आहार का एक अविभाज्य हिस्सा भी रहाहै। गाय का दूध हमारे बचपन से लेकर वयस्कता या बुढ़ापे तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गाय का दूध पीने से कई तरह के फायदे भी होते हैं तो इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। इस आर्टिकल में आपको गाय के दूध के फायदे और नुकसान के बारे में बताया गया है। जिसे पढ़कर आप गाय के दूध के नुकसान और फायदों के बारे में जान सकते हैं।

गाय के दूध के फायदे

1.रक्तचाप कम करने में मदद करता है

गाय का दूध प्रोटीन और कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन बी12 और आयोडीन सहित पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। गाय के दूध में मैग्नीशियम भी होता है, जो हड्डियों के विकास और मांसपेशियों के कार्य के लिए महत्वपूर्ण है। गाय का दूध रक्तचाप (Blood Pressure) को कम करने में भूमिका निभाते पाए गए हैं।

2. भरपूर मात्रा में मिलता है प्रोटीन

गाय के दूध में ये प्रोटीन भी पाया जाता है। जो विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु है, हड्डियों के विकास के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन की अत्यधिक आवश्यकता होती है। इसके लिए बच्चों या बुजुर्गो को गाय का दूध पीना काफी फायदेमंद साबित होता है। दूध की तुलना में सोया, बादाम, नारियल में काफी कम प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन के मामले में गाय के दूध का सबसे अच्छा विकल्प है।

3. वजन बढ़ने से रोकने में मदद करता है

एक शोध में यह भी पाया गया है कि, हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए अधिक पोटेशियम का सेवन और कम सोडियम का सेवन काफी फायदेमंद होता है। एक रिसर्च में पता चला है कि सबसे अधिक पोटेशियम का सेवन करने वालीलगभग 25% महिलाओं में किसी भी प्रकार के स्ट्रोक का जोखिम 21% कम था और इस्केमिक स्ट्रोक का जोखिम 27% कम था। सर्वोत्तम परिणामों के लिए, आप स्किम्ड या कम वसा वाले गाय के दूध का विकल्प भी चुन सकते हैं।

4. हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखता है

गाय का दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। गाय के दूध के सेवन को भरपूर आहार माना जाता है। इससे मोटापे का खतरा कम हो जाता है। अध्ययनों से पता चला है कि आहार मेंकैल्शियम का अधिक सेवन करने वाले लोगों में अधिक वजन या मोटापे का खतरा कम होता है। दरअसल, दूध में कई तरह के घटक होते हैं जो वजन घटाने में योगदान दे सकते हैं और वजन बढ़ने से रोक सकते हैं। उदाहरण के लिए, इसकी उच्च-प्रोटीन सामग्री आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करने में मदद करती है, जिससे अधिक खाने से रोका जा सकता है।

गाय के दूध के नुकसान

ऊपर खबर में आपने गाय के दूध के फायदे के बारे में जान लिया है, तो इसके नुकसान के बारे में भी जान लेते हैं। आप अक्सर सुनते हैं डॉक्टर छोटे बच्चों को दूध पीलाने के लिए मना करते हैं। क्योंकि छोटे बच्चों का पाचन तंत्र नाजुक रहता है। ऐसे में बच्चे को गाय का दूध पीने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। बता दें गाय के दूध में सोडियम में सोडियम प्रोटीन और पोटैशियम पाया जाता है। जो बच्चों को हजम होने में मुश्किल होता है। वहीं, छोटे बच्चे की शुरुआत विकास के दौरान आयरन, विटामिन-ई और फैटी एसिड की जरुरत होती है। जो दूध में कम मात्रा में पाया जाता है। इसलिए डॉक्टर छोटे बच्चों को गाय का दूध देने से मना करते हैं।

Tags

Next Story