Delhi Tourist Place: अगर दिल्ली आए तो इन जगहों पर जरूर जाएं, महत्वपूर्ण है इनका इतिहास

Famous Tourist Place In Hindi: दिल्ली को दिलवालों का शहर कहा जाता है। ये हमारे देश की राजधानी होने के साथ-साथ भारत के बड़े महानगरों में से भी एक है। ये अपने खान-पान से लेकर पहनावे और शिक्षा के केंद्र के लिए देशभर में ख्याती बटोरे हुए है। आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली से ही देश की सियासत चलती है। देश के लगभग सभी बड़े केंद्रीय मंत्री और सुरक्षा से संबंधित लोग भी यहीं रहते हैं। यहां संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री आवास भी है। आज हम आपको दिल्ली में घूमने के लिए कुछ मशहूर जगह के बारे में बताएंगे इसके साथ ही इनके इतिहास के बारे में बताएंगे।
ये है दिल्ली की मशहूर जगह
लाल किला
आपको बता दें कि अगर आप दिल्ली घूमने जा रहे हैं, तो लाल किला घूमने जरूर जाएं। ये मुगल बादशाहों की राजधानी भी रही है। लाल किला बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। जानकारी के लिए बता दें कि लाल किले को शाहजहां ने 1638 ईसवी में बनवाया था। यमुना नदी के किनारे लाल पत्थरों से इस किले का निर्माण कराया गया था। आपको इसमें संग्रहालय और पारंपरिक हस्तशिल्प के कई नमूने देखने को मिल जाएंगे।
Also Read: Monsoon Destinations: बरसात में इन जगहों का उठाएं लुत्फ, खूबसूरती और सुकून का परफेक्ट बैलेंस
इंडिया गेट
दिल्ली में ही प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में इंडिया गेट का निर्माण कराया गया था। इंडिया गेट पर दिन-रात, आंधी-तूफान में भी जवानों की याद में अमर जवान ज्योति जलती है। अमर जवान ज्योति का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक ज्वाला/नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्वाला (National War Memorial Flame) में विलय हो गया है।
कुतुब मीनार
कुतुब मीनार देश और विदेश में काफी मशहूर है। इसका निर्माण कुतुबुद्दिन ऐबक ने कराया था। उस समय ये दिल्ली की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल थीं। आपको बता दें कि कुतुब मीनार को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। इसके पास ही एक ऐसा लौह स्तम्भ है, जिस पर आज तक जंग नहीं लगा है।
हुमायूं का मकबरा
अगर आप दिल्ली घूमने जा रहे हैं, तो आप हुमायूं का मकबरा भी देख सकते हैं। आपको बता दें कि इसे हुमायूं की पत्नी हाजी बेगम के द्वारा बनवाया गया था। ये मकबरा मुगल वास्तुकला का नमूने को दिखाता है।
अक्षरधाम मंदिर
दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर भी काफी मशहूर है। ये देखने में काफी खूबसूरत है। आपको इस स्वामिनारायण मंदिर में जरूर जाना चाहिए। ये मंदिर कई हिस्सों में बंटा हुआ है। यहां रात में लाइट शो, नौका विहार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मजा लिया जा सकता हैं।
छत्तरपुर मंदिर
आपको बता दें कि ये साउथ दिल्ली में बना एक प्राचीन मंदिर है, जो मुख्य रूप से देवी कात्यायनी को समर्पित है। आपको यहां लगभग सभी देवी-देवताओं की मूर्तियां मिल जाएंगी।
इस्कॉन मंदिर
अगर आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इस्कॉन मंदिर जा सकते हैं। आपको यहां पर बड़ी संख्या में भगवान कृष्ण के भक्त पहुंचे हुए मिलेंगे। जन्माष्टमी के मौके पर इस मंदिर को काफी सुदंर सजाया जाता है, जो देखने लायक होता है।
लोटस टेंपल
आपको बता दें कि आप दिल्ली में कमल मंदिर यानी लोटस टेंपल भी घूम सकते हैं। आपको बता दें कि इस मंदिर में किसी भगवान की मूर्ति नहीं है। यहां पर आप अपने भगवान की उपासना जरूर कर सकते हैं।
जामा मस्जिद
अगर आप दिल्ली घूमने जा रहे हैं, तो आप जामा मस्जिद जरूर जाएं। ये भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में शामिल है। इस मस्जिद को शाहजहां द्वारा बनवाए गए सबसे प्राचीन इमारतों में से एक माना जाता है। ईद के अवसर पर यहां भारी भीड़ होती है।
Also Read: Munnar: छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहें, तो मुन्नार है बेस्ट ऑप्शन
नेशनल रेल म्यूजियम
अगर आप अपने परिवार संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप दिल्ली के नेशनल रेल म्यूजियम भी घूमने जा सकते हैं। यहां पर आपको टॉय ट्रेन, पुरानी रेल, डीजल इंजन और स्टीम इंजन से चलने वाली काफी सारी ट्रेन देखने को मिलेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS