देर रात खाना खाने से शरीर पर पड़ता है हानिकारक असर, जानिए किन गंभीर समस्याओं का करना पड़ेगा सामना

देर रात खाना खाने से शरीर पर पड़ता है हानिकारक असर, जानिए किन गंभीर समस्याओं का करना पड़ेगा सामना
X
Late Night Eating: सूरज ढलने से पहले खाना खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया जाता है, वहीं देर रात खाना खाने से कई बीमारियां इंसान को अपनी चपेट में ले लेती हैं। पढ़िये इन बीमारियों के बारे में...

Side Effects Of Late Night Eating: आजकल लोगों का लाइफस्टाइल और स्लीप शेड्यूल दोनों ही बिगड़ गए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि मॉडर्न जनरेशन के लोग अपनी रातों की नींद अपने स्मार्ट फोन को देखते-देखते उड़ा रहे हैं। इस कारण उनकी नींद, मेंटल हेल्थ के साथ-साथ उनकी फिजिकल हेल्थ में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। कई बच्चों और बड़ों को रात में देर तक फोन चलाने की आदत होती है। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि नींद पूरी न होना अपने आप में बीमारी का घर होता है, जब आप रात में देर तक जागते हैं तो आपको भूख लगना लाजमी सी बात है। ऐसे में रात को नूडल्स या स्नैक्स आदि खाने का तो जैसे ट्रेंड सा आ गया है। आपको पता होना चाहिए कि आप रात में असमय खाना खाकर अपनी खुद की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात को माना गया है कि रात में स्नैक्स आदि चीजें खाने से आपको डायबिटीज और हृदय संबंधी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रात में असमय खाना खाने से हमारे शरीर कि बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाती है। इस कारण बॉडी में ब्लड फैट की मात्रा बढ़ने लगती है और इंसान दिल की गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। हम सभी को इस बात को समझना होगा कि हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए, हमारे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक का सही तरह से काम करना कितना अहम है। अगर इसकी फंक्शनिंग में कोई समस्या आती है तो इंसान गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है। आप सभी ने कई बार नोटिस किया होगा कि जब आपको सुबह के समय थकान महसूस होती है और नींद आती है तो आप आराम से सो जाते हैं। दिन में सो जाने की वजह से आपकी रात की नींद उड़ जाती है। फिर रात में आप देर तक जागते हैं और स्नैक्स आदि खाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।

एक्सपर्ट्स की माने तो आपका इस तरह का लाइफस्टाइल कई गंभीर बीमारियों को बढ़ावा देता है जो जिंदगी भर आपका साथ नहीं छोड़ती हैं। रात में 11-12 बजे के बाद खाना खाने से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। देखिए कौन सी हैं ये समस्याएं:-

1. देर रात खाना खाने वाले लोगों को ठीक से नींद ना आने की समस्या हो सकती है।

2. सोते समय लोगों को बेचैनी हो सकती है और साथ ही नींद की क्वालिटी भी अच्छी नहीं रहेगी।

3. जब आप रात का खाना देर से खाते हैं तो खाना ठीक से नहीं पच पाएगा और पेट में अधिक मात्रा में एसिड बनेगा, जिससे पाचन खराब होगा।

4. रात में खाना देर से खाने से मोटापे की समस्या हो सकती है। दरअसल इससे मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और हमारा शरीर कैलोरी बर्न नहीं कर पाता।

5. देर से खाना खाने से मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है, इससे बॉडी क्लॉक डिस्टर्ब होती है और तनाव बढ़ जाएगा।

Tags

Next Story