Diabetes Diet: नहीं बढ़ेगा आपके ब्लड में ग्लूकोज, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

Diabetes Diet: आज के समय में डायबिटीज (Diabetes) एक आम समस्या हो गई है। दुनिया के तमाम देशों में इसके करोड़ों मरीज पाए जाते हैं।भारत में भी डायबिटीज के मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। डायबिटीज होने का सबसे बड़ा कारण हमारा खान-पान (Unhealthy Foods) और लाइस्टाइल (Bad Lifestyle) है। हम रोजना की भागदौड़ भरी लाइफ में अपने खान-पान और व्यायाम (Exercise) पर ध्यान नहीं देते हैं, जिस कारण से हमें ये बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। रोजाना हम ऐसे भोजन का सेवन करते है, जिनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे शरीर में ग्लूकोज (Glucose) की मात्रा बढ़ा देता है। इसके साथ ही जब हमारे शरीर में पैंक्रियाज (Pancreas) सही मात्रा में इन्सुलिन (Insulin) नहीं बना पाता और हमारा शरीर इन्सुलिन का सही से उपयोग नहीं कर पाता, तब हमें डायबिटीज की समस्या होती है। इन्सुलिन वो हार्मोन है, जो हमारे शरीर में ग्लूकोज के लेवल को रेगुलेट करता है।
सॉल्युबल फाइबर (soluble fiber) है लाभदायक
डायबिटीज से मरीजों के लिए सॉल्युबल फाइबर (soluble fiber) बहुत लाभदायक होता है। सॉल्युबल फाइबर एक प्रकार का फाइबर होता है, जो पानी में सरलता से घुल जाता है। ऐसा माना जाता है कि सॉल्युबल फाइबर ब्लड में शुगर लेवल को रेगुलेट और कंट्रोल करता है। इसके वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी मेंटेन रहता है।
यह भी पढ़े: Keep Your Brain Healthy: दिमाग कमजोर होने लगे तो ये आदतें तुरंत बदल दें, कंप्यूटर जैसा चलेगा माइंड
इनको करें अपने डाइट में शामिल
सब्जा के बीज
इसके बीज में फाइबर की भरपूर की मात्रा पाई जाती है, जो हमारे मेटाबॉलिज्म (Metabolism) को कम करता है और कार्ब्स को ग्लूकोज में बदलने नहीं देता है। ये बीज टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए सब्जा के बीज काफी फायदेमंद होता है। अगर आप डायबिटीज या प्री- डायबिटीज के समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस बीज को अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
छोले
छोले में भी सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है, जिसका नाम रैफीनोस है, जो शरीर में शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है। इससे डायबिटीज होने का खतरा कम हो जाता है।
सेब
ऐसा माना जाता है कि रोजाना एक सेब खाने से हम कई प्रकार की बीमारियों से बच जाते हैं। सेब में पेक्टिन (Pectin soluble fiber) सॉल्युबल फाइबर पाया जाता है, जो शुगर के लेवल को कम करता है। साथ ही, शुगर बढ़ने से रोकता है। इससे डायबिटीज होने की संभावना कम होती है।
जौ
जौ में भी फाइबर पाया जाता है। जौ में लगभग 6 ग्राम घुलनशील फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रहता है। जौ का नियमित सेवन करने से शरीर के सूजन की समस्या भी कम होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS