Diabetes Remedy: अब नहीं लेनी पड़ेगी शुगर की दवा, बस रोजाना पानी में मिलाकर पिएं ये पाउडर

Diabetes Remedy: आजकल ज्यादातर लोगों में शुगर की समस्या हो रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह खराब खानपान है। आपको बता दें कि बढ़ा हुए शुगर के लिए, लिवर, किडनी, लंग्स, आंख और हार्ट (Best Home Remedy To Lower Sugar Level) सहित शरीर के सभी अंगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। शुगर की बीमारी एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नही है, जिससे इसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाए। इस बीमारी को केवल लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करके ही कंट्रोल (Diabetes Remedy) किया जा सकता है। अगर आप शुगर के मरीज हैं और आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, तो ये घरेलू नुस्खा जरूर आपकी मदद करेगा।
दरअसल, आज हम बात करने जा रहे हैं सत्तू (Sattu Powder) की। सत्तू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर रोजाना इसका सेवन किया जाए, तो कई तरह की बीमारियां शरीर से दूर रहती है। चलिए जानते हैं कि डायबिटीज में सत्तू कैसे फायदेमंद है, शुगर को कैसे कम करता है और इसका सेवन किस तरह से किया करना चाहिए।
सत्तू कैसे काम करता है (How Does Sattu Work)
सत्तू में बीटा ग्लूकॉन की मौजूदगी होती है, जो शरीर में बढ़ते शुगर लेवल का अवशोषण करने में मदद करता है। इसी वजह से ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है। सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है और कम होने की वजह से ये शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ने नहीं देता हैं। इसलिए ऐसी सिचुएशन में सत्तू खाना आपके लिए फायदेमंद होगा।
सत्तू फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें सोडियम और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी कम होती है, जो शुगर की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है। अगर शुगर में इस पाउडर का सेवन किया जाए, तो काफी हद तक शुगर को कंट्रोल किया जा सकत है। इसके लिए आप अपने घर पर सत्तू बनाकर या बाजार से पाउडर को खरीकर उसमें पानी मिलाकर रोज इसका सेवन करें।
शुगर में सत्तू पीने के फायदे (Sattu Water Benefits)
भुने हुए चने से बना सत्तू सेहत के लिए रामबाण है। इसका सेवन करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता हैं। अगर रोजाना 2 से 3 चम्मच में सत्तू पाउडर में पानी मिलाकर पीने से शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए शुगर के मरीजों को अपनी डाइट में सत्तू को जरूर शामिल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- Winter Makeup Tips: सर्दियों में मेकअप करने के बाद खराब हो सकता है आपका लुक, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS