Relationship Tips: दुनिया में 5 तरह के होते हैं कपल्स... यहां जानिए आप कौन सी केटेगरी का हैं हिस्सा

Relationship Tips: दुनिया में 5 तरह के होते हैं कपल्स... यहां जानिए आप कौन सी केटेगरी का हैं हिस्सा
X
Best Relationship Advice: जानिए दुनिया में कितनी तरह के कपल्स होते हैं।

Relationship Tips: प्यार एक बहुत ही खूबसूरत और मजबूत रिश्ता होता है, जिसमें दो अलग-अलग नेचर, स्वभाव और स्टेट्स के लोग एक-दूसरे की कमियों को जानते हुए भी जिंदगीभर साथ रहना चाहते हैं। लेकिन जिस तरह हर इंसान एक जैसा नहीं होता, ठीक उसी तरह हर कपल भी एक जैसा नहीं होता। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस दुनिया में 5 अलग तरह के कपल्स होते हैं। वैसे तो आप इन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में अपने आसपास देखते होंगे, लेकिन शायद कभी इतना ध्यान नहीं दिया हो। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन 5 अलग तरह के कपल्स के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं कपल्स की इन खासियतों के बारे में जो इन्हें दूसरों से बिल्कुल अलग बनाती हैं।

ये हैं 5 तरह के कपल्स:-

1. पब्लिक डिस्प्ले कपल्स जिन्हें पीडीए भी कहते हैं

आपने अक्सर कुछ ऐसे कपल्स को देखा होगा, जो पब्लिक प्लेस पर पार्टनर के लिए अपने प्यार और फीलिंग्स को ओपनली जताने में कतराते नहीं हैं। ये कपल्स बाजार, मैट्रो या रेस्टोरेंट किस भी जगह में अपने पार्टनर के हाथ में हाथ डालकर चलते हैं, उन्हें बार-बार किस करते नजर आते हैं। वो इस बात की भी परवाह नहीं करते हैं कि उनके आसपास कौन है और कोई उन्हें देखकर क्या सोचेगा। इन लोगों को बस सिर्फ एक-दूसरे के खोए रहना पसंद होता है।

2. ऑफिस कपल्स

ऑफिस कपल्स के नाम से ही आप समझ गए होंगे कि ये ऑफिस वाला प्यार होता है। इसमें भी 2 तरह के कपल होते हैं, पहले वो जिन्हें काम और रिलेशनशिप दोनों को अलग रखना पसंद होता है। वहीं, दूसरे वो कपल होते हैं, जो वर्किंग टाइम में भी इश्क ज्यादा फरमा रहे होते हैं। दोनों ही तरह के कपल्स को ऑफिस टाइमिंग के खत्म होने का इंतजार बेसब्री से होता है, जिसके बाद वह एक-दूसरे के एक साथ कुछ देर क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर सकें।

3. कंफ्यूज्ड कपल्स

कंफ्यूज्ड कपल्स अपने आप में बहुत अनोखे कपल्स होते हैं, ये कभी भी डिसाइड नहीं कर पाते हैं कि ये कपल है या नहीं। क्योंकि ये एक दिन में झगड़ा करके ब्रेकअप करते हैं, तो दूसरे दिन फिर से एक साथ नजर आते हैं। इनके इसी व्यवहार की वजह से कोई समझ नहीं पाता है कि ये कपल्स है भी या सिर्फ टाइम पास कर रहे हैं। ये लोग अपने रिश्ते को लेकर कोई फैसला ले ही नहीं पाते हैं और इसी तरह कंफ्यूज्ड ही रहते हैं।

4. परफेक्ट कपल्स

कंफ्यूज्ड के बाद अब आती है परफेक्ट कपल्स की बारी, ये लोग सबके लिए आइडियल कपल होते हैं। ये लोग जिंदगी के हर मोड़ पर अपने पार्टनर का साथ देते हैं। ये लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि इन्हें अपने पार्टनर पर कब प्यार जताना है और कब एक-दूसरे को पर्सनल स्पेस देना है। ये लोग एक दूसरे के सपनों और उम्मीदों को ऊंचाई तक उड़ने के पंख देते हैं। ऐसा नहीं है कि यह कभी लड़ते नहीं हैं, बस ये अपनी प्रॉब्लम्स को अच्छी तरह से सुलझाना जानते हैं।

5. लड़ाई-झगड़े से दूर रहने वाले कपल्स

कन्फ्लिक्ट ऑवइडर्स का मतलब होता है, लड़ाई और झगड़े से दूर रहने वाले कपल्स। इस तरह के कपल्स हमेशा शांत स्वभाव के होते हैं। यह अपने रिश्ते में किसी भी समस्या के लिए हमेशा बीच का रास्ता ढूंढकर खुश रहते हैं। इसके लिए वो कई बार गलती न होते हुए भी पार्टनर से माफी मांग लेते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि वो जल्द से जल्द झगड़े की वजह को खत्म करें और लाइफ को शान्ति और सुकून के इंज्वॉय कर सकें।

Tags

Next Story