तेजपत्ता सिरहाने रखने से सपने में दिखेगा फ्यूचर पार्टनर का चेहरा? यहां जानिए वैलेंटाइन्स डे की अजीब परंपराएं

Different Rituals Of Valentine's Day: वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2023) को लेकर भारत (India) में हमेशा से ही मिक्स रिएक्शन देखने को मिलता है। कपल्स को वैलेंटाइन्स डे का पूरे साल इंतजार रहता है, वहीं सिंगल लोग इस दिन को बिल्कुल ही वेस्ट ऑफ मनी समझते हैं। कई लोगों का मानना होता है कि प्यार जताने के लिए इंसान को किसी एक दिन की जरुरत नहीं होती है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इस एक दिन में आप अपने पार्टनर को बाकी दिनों से ज्यादा बेहतर महसूस करवा सकते हैं। खैर हम सभी जानते हैं कि वैलेंटाइन्स डे दुनियाभर के बहुत से देशों में मनाया जाता है। इस दिन लोग आमतौर पर अपने पार्टनर्स को दिल की बात बताते हैं, गिफ्ट देते हैं और डेट पर ले जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हर जगह वैलेंटाइन्स डे को मनाने का यही तरीका नहीं अपनाया जाता है। जी हां, दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं, जहां आपको वैलेंटाइन्स डे (How To Celebrate Valentine's Day) मनाने के लिए अलग परंपराएं दिख जाएंगी। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको वैलेंटाइन डे (Valentine's Day Rituals) के अलग-अलग रिवाजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें शायद आप पहले से नहीं जानते होंगे।
1. घाना (Ghana)
अफ्रीका (Africa) के इस देश में वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) को चॉकलेट डे (Chocolate Day) के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि घाना को चॉकलेट प्रोडक्शन के मामले में नंबर वन पर देखा जाता है। चॉकलेट लवर्स के लिए ये जगह धरती पर जन्नत से कम नहीं है। ऐसे में यहां पर लोग अपने पार्टनर को किलो कि मात्रा में चॉकलेट गिफ्ट के रूप में देते हैं। यहां लोग वैलेंटाइन डे पर कॉस्टमाइज चॉकलेट्स भी बनवा सकते हैं। वहीं, जब पूरी दुनिया 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मना रही होती हैं, इस देश में नेशनल चॉकलेट डे मनाया जाता है।
2. जापान (Japan)
वैलेंटाइन्स डे पर आमतौर पर कपल्स में से कोई भी या फिर दोनों ही लोग एक दूसरे के लिए चॉकलेट्स और गिफ्ट्स लेकर आते हैं, लेकिन जापान में ऐसा नहीं होता है। इस देश में वैलेंटाइन्स डे पर महिलाएं अपने पार्टनर्स को चॉकलेट्स और गिफ्ट्स देती हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि बाद में इन चीजों को महिलाएं ही इस्तेमाल कर लेती हैं।
3. साउथ कोरिया (South Korea)
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि साउथ कोरिया में वैलेंटाइन्स डे महज कपल्स ही नहीं मनाते हैं। यहां पर सिंगल भी इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। इसके साथ ही साउथ कोरिया में 14 फरवरी को नहीं बल्कि हर महीने की 14 तारीख को यहां वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है। हालांकि, यहां 14 अप्रैल को सिंगल्स के लिए अलग से ब्लैक डे मनाया जाता है। इस दिन सिंगल लोग अपनी आजादी का जश्न मना सकते हैं, इस दिन ये लोग ब्लैक सेसमे नूडल्स खाते हैं।
4. फिलिपीन्स (Philippines)
फिलिपीन्स में प्यार और इजहार के इस दिन को शायद पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा स्पेशल मना जाता है। क्योंकि यहां 14 फरवरी के दिन सामूहिक विवाह का आयोजन होता है। जी हां, इस दिन फिलिपीन्स में हर जगह मास वेडिंग्स करवाई जाती है। आप यहां वैलेंटाइन्स पर आपने पार्टनर्स को शादी के लिए प्रपोज करने के साथ ही उनके हां कहने पर उनसे शादी भी कर सकते हैं। इस दिन यहां पार्क से लेकर शॉपिंग मॉल्स तक सभी भरे होते हैं। कई लोग तो दोबारा अपने पार्टनर से शादी कर लेते हैं।
5. इंग्लैंड (England)
इंग्लैंड में वैलेंटाइन्स डे मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। वैलेंटाइन डे से एक रात पहले यहां पर लोग अपने तकिए के पास तेज पत्ते रखते हैं। इस देश के लोगों का मानना है कि तेज पत्ता रखने से ना सिर्फ नींद अच्छी आती है बल्कि वो अपने फ्यूचर पति या पत्नी की शक्ल भी सपने में देख सकते हैं। हालांकि, ये रिवाज इंग्लैंड में हर जगह फॉलो नहीं किया जाता है, लेकिन शायद इसे ट्राई करने में कोई हर्ज भी नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS