Vegan Diet को फॉलो करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक, रिसर्च ने खोली वीगन डाइट की पोल

Disadvantages Of Raw Vegan Diet: आजकल सोशल मीडिया (Social Media) में हर जगह वीगन डाइट (Vegan Diet) बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में रहती हैं। क्या वीगन डाइट (What Is Vegan Diet) के बारे में आप जानते हैं? अगर नहीं तो बता दें कि यह डाइट काफी हद तक वेजिटेरियन डाइट की तरह होती है, लेकिन इसे शाकाहारी आहार की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। दरअसल, इस डाइट के अंदर लोग प्लांट बेस्ड चीजें खाते हैं, वहीं दूध, दही और पनीर जैसे एनिमल बेस्ड डेयरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपनी डाइट में नहीं करते हैं। सभी लोग फिट होने की चाहत में महज फल और सब्जियों से बनी चीजें खाते हैं। इस पर विशेषज्ञों का कहना है कि वीगन डाइट के कई फायदे हैं। यह डाइट डाइट वजन करने, कोलेस्ट्रॉल लेवल और दिल की बीमारी को कम करने में मददगार होती है। हालांकि वीगन डाइट का अत्याधिक सेवन करना भी हानिकारक है। यह बात एक रिसर्च में सामने आई है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक जो लोग डाइट के एक्सट्रीम वर्जन को फॉलो करते हैं और कच्चा खाना शुरू कर देते हैं, उन्हें कई शारीरिक नुकसान झेलने पड़ जाते हैं। दरअसल, वीगन डाइट फॉलो करने वाले लोगों का मानना होता है कि फलों और सब्जियों को पकाने से उनके जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। उनके मुताबिक सब्जियों और फलों को कच्चा खाने से बॉडी में एनर्जी बढ़ती है और कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आज की यह खबर वीगन डाइट वालों के लिए ही है। आपने आज तक वीगन डाइट शुरू करने के फायदे देखें होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं वीगन डाइट के फायदे से ज्यादा नुकसान होते हैं। नीचे पढ़िये वीगन डाइट लेने के नुकसान:-
न्यूट्रिएंट्स में आ जाती है कमी
यह बात सच है कि कुछ कच्ची सब्जियों को पकाकर खाने से उनके जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। उदहारण के लिए अगर आप लाल भाजी को पकाते हैं, तो उसमें मौजूद थियामिन की मात्रा 22 प्रतिशत तक घट जाती है। हालांकि, ऐसा सभी सब्जियों के साथ नहीं होता है, कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं, जिन्हें पकाने से उनके न्यूट्रिएंट्स बढ़ जाते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप पालक को पकाते हैं तो आप उसमें मौजूद कैल्शियम को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब कर पाएंगे।
पीरियड्स को लेकर हो सकती है समस्या
वीगन डाइट को सही तरीके से फॉलो नहीं करने से आपका वजन घट सकता है। साथ ही, यंग महिलाओं के पीरियड्स में किसी भी तरह की अनियमितता या समस्या देखी जा सकती है। रिसर्च में सामने आया कि 45 साल से कम उम्र की 30 प्रतिशत महिलाओं ने तीन साल तक लगातार वीगन डाइट को फॉलो किया। इस दौरान उनके पीरियड्स आंशिक या पूरी तरह से आना बंद हो जाते हैं। इस कारण महिलाओं को बांझपन या कमजोर हड्डियों का सामना करना पड़ता है।
विटामिन और मिनरल्स की हो सकती है कमी
कच्ची सब्जियां खाने से विटामिन B12, D, सेलेनियम, जिंक, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल नहीं होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सभी ज्यादातर मांस और अंडों में मिलते हैं। एक स्टडी के मुताबिक कच्चा खाना खाने वाले 38 प्रतिशत लोगों में विटामिन B12 की कमी थी। इससे पीलिया, मुंह में छाले, देखने में परेशानी, डिप्रेशन होने की संभावना होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS